डेली करेंट अफेयर्स 8 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 8 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 8 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस –

हर साल विश्व भर में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह लैंगिक असमानता को दूर करने एवं महिलाओं के चौमुखी विकास को चिह्नित करता है। इस साल 2022 में इस दिवस की थीम ‘एक स्थाई कल के लिए आज लैंगिक समानता’ रखी गई है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार साल 1911 में मनाया गया था। वहीं संयुक्त राष्ट्र द्वारा इस दिवस को मनाने की शुरुवात 1975 में की गई।

प्रियंका नुटक्की –

आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा की रहने वाली 19 वर्षीय प्रियंका नुटक्की भारत की 23वीं महिला ग्रैंड मास्टर बन गई हैं। इन्होंने 47वीं राष्ट्रीय महिला शतरंज चैंपियनशिप में अपना आखरी WGM मानदंड हासिल कर लिया है। इन्होंने अपना पहला WGM मानदंड जनवरी 2019 में प्राप्त किया था।

टीडीसैट के अध्यक्ष बने डीएन पटेल –

भारत सरकार ने धीरूभाई नारनभाई पटेल को दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण (TDSAT) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। डीएन पटेल दिल्ली उच्च न्यायालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश हैं। इन्हें 7 जून 2019 को दिल्ली हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। ये 12 मार्च 2022 को मुख्य न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इनकी सेवानिवृत्ति से पहले ही इन्हें TDSAT के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। इस पद पर इनकी नियुक्ति अगले 4 साल के लिए की गई है। Telecom Disputes Settlement and Appellate Tribunal – (TDSAT) की स्थापना 2000 ई. में हुई थी। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

प्रति व्यक्ति शुद्ध आय में तेलंगाना शीर्ष पर –

मार्च 2020 में जारी आंकड़ों के अनुसार भारतीय राज्यों में तेलंगाना प्रति व्यक्ति शुद्ध आय के मामले में राज्यों में शीर्ष पर है। तेलंगाना ने सकल राज्य घरेलू मूल्य में 31.12 प्रतिशत की वृद्धि की है।

इंडिया ग्लोबल फोरम सम्मेलन –

इंडिया ग्लोबल फोरम के वार्षिक सम्मेलन का आयोजन इस बार बेंग्लुरु (कर्नाटक) में किया जा रहा है। इससे पहले इसका आयोजन संयु्क्त अरब अमीरात और यूनाइटेड किंगडम में हुआ था। बेंग्लुरु में यह इसका पहला सम्मेलन है।

स्टडी इन इंडिया मीट – 2022

स्टडी इन इंडिया मीट के दो दिवसीय आयोजन का उद्घाटन बांग्लादेश की राजधानी ढाका में किया गया। इसका उद्घाटन बांग्लादेश के शिक्षा मंत्री और बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त द्वारा किया गया।

डोनेट ए पेंशन –

यह अभियान केंद्रीय क्षम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा शुरु किया गया है। इसे प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान-धन योजना के तहत शुरु किया गया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इसकी शुरुवात अपने आवास से कर इसे अपने माली को दान किया। इसके तहत लोग अपने सहायकों के पेंशन फंड में प्रीमियर राशि दान करके योगदान दे सकते हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन 7 से 13 मार्च 2022 के बीच किया जा रहा है।

भारत का सबसे बड़ा व्यापार व सांस्कृतिक केंद्र –

रिलायंस इंडस्ट्रियल लिमिटेड ने महाराष्ट्र के मुम्बई में जियो वर्ल्ड सेंटर खोलने की घोषणा की है। यह देश का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित बहुआयामी गंतव्य होगा।

समुद्री अभ्यास SLINEX – 

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले इस द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास का आयोजन 7 मार्च से 10 मार्च के बीच विशाखापट्टनम में किया जा रहा है। इस बार 2022 में यह इसका 9वां संस्करण है। इसका आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। पहले 7-8 मार्च 2022 को विशाखापट्टनम में हार्बर फेज इसके बाद 9-10 मार्च 2022 को बंगाल की खाड़ी में समु्द्री फेज का आयोजन होगा।

हैदराबाद में होगा भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर – 

माइक्रोसॉफ्ट भारत में हैदराबाद (तेलंगाना) में एक डेटा सेंटर खोलने जा रहा है। यह भारत में माइक्रोसाफ्ट का चौथा डेटा सेंटर होगा। इससे पहले माइक्रोसाफ्ट द्वारा भारत में तीन डेटा सेंटर पुणे, मुम्बई, और चेन्नई में स्थापित किये जा चुके हैं। यह भारत का सबसे बड़ा डेटा सेंटर होगा। यह साल 2025 तक शुरु हो जाएगा। इसके लिए माइक्रोसाफ्ट ने तेलंगाना सरकार के साथ 15,000 करोड़ रुपये के निवेश का समझौता किया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?