डेली करेंट अफेयर्स 7 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 7 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 7 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

जन औषधि दिवस –

हर साल Pharmaceuticals & Medical Devices Bureau of India द्वारा 7 मार्च को जन औषधि दिवस मनाया जाता है। इसे जेनेरिक दवाओं के उपयोग और जन औषधि परियोजनाओं के लाभ के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। पहली बार जन औषधि दिवस 7 मार्च 2019 को मनाया गया था।

पुणे मेट्रो रेल परियोजना –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 मार्च 2022 को 11,400 करोड़ रुपये की लागत की पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया। इसके लिए उन्होंने 10 मिनट इस मेट्रो में सफर भी किया और लोगों से बातचीत की। इस परियोजना की कुल लम्बाई 33.2 किलोमीटर है और इस पर 30 स्टेशन हैं। यह एल्युमीनियम बॉडी कोच वाली भारत की पहली मेट्रो परियोजना है। जिन्हें मेक इन इंडिया के तहत भारत में निर्मित किया गया है। प्रधानमंत्री जी द्वारा पुणे नगर निगम में छत्रपति शिवाजी की 1850 किलोग्राम की 9.5 फीट ऊँची मूर्ति का अनावरण भी किया गया।

भारत का पहला स्वदेशी फ्लाइंग ट्रेनर –

भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित फ्लाइंग ट्रेनर ‘हंसा-एनजी’ ने समुद्री स्तर पर परीक्षण पूरा किया है। 19 फरवरी 2022 को इसे बेंग्लुरु से पदुच्चेरी के लिए उड़ाया गया था। इसने 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 1.5 घण्टे में 140 समुद्री मील की दूरी तय की।

द् क्वीन ऑफ इंडियन पॉप –

28 फरवरी 2022 को उषा उत्थुप की जीवनी द् क्वीन ऑफ इंडियन पॉप : द ऑथराइज्ड बायोग्राफी ऑफ उषा उत्थुप’ का विमोचन किया गया। इसे मूल रूप से ‘उल्लास की नींव’ शीर्षक से विकास कुमार झा ने हिन्दी में लिखा था। इसके बाद इसका अनुवाद लेखक की पुत्री सृष्टि झा ने किया है। इस पुस्तक को पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया है। उषा उत्थुपु ने साल 2020 में पेशेवर गायिका के रूप में 50 साल पूरे किये हैं। इन्होंने हिन्दी के अतिरिक्त अन्य भारतीय भाषाओं के साथ विदेशी भाषाओं में भी गाने गाए।

द ब्लू बुक –

इंडियन राइटर एवं पत्रकार अमितावा कुमार द्वारा लिखित ‘The Blue Book : A Writer’s Journal’ को हार्पर कालिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह लेखक द्वारा कोविड महामारी के दौरान लिखी गई एक डायरी का परिणाम है। लेखक ने इसके माध्यम से अपने व्यक्तिगत व सामूहिक अनुभवों को साझा किया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?