डेली करेंट अफेयर्स 6 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 6 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 6 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

CISF का स्थापना दिवस –

आज 6 मार्च को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Forces) ने अपना 53वां स्थापना दिवस मनाया। इसका आयोजन गाजियाबाद के इंदिरापुरम में किया गया। यह सुरक्षा बल केंद्रीय ग्रहमंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। यह भारत के 6 केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में से एक है। यह सुरक्षा बल देश में मेट्रो सेवा और हवाई अड्डों की सुरक्षा करता है। वर्तमान में CISF के महानिदेशक शीलवर्धन सिंह हैं। इसकी स्थापना 10 मार्च 1969 ई. को की गई थी। इसकी स्थापना का उद्देश्य सरकारी कारखानों व अन्य सरकारी संस्थानों की सुरक्षा करना था। यह पहला मौका है जब इसका स्थापना दिवस 4 दिन पहले ही मनाया जा रहा है। इसका कारण है कि 10 मार्च 2022 को 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना है। इस समारोह में देश के ग्रह मंत्री मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। ग्रह मंत्री ने CISF में महिलाओं की भागीदारी 94:6 से बढ़ाकर 80:20 करने को कहा।

मिताली राज –

मिताली राज 6 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट विश्वकप में भाग लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं। सचिन तेंदुलकर और जावेद मियांदाद के बाद ये 6 विश्वकप में भाग लेने वाली विश्व की तीसरी क्रिकेटर हैं। ये 2000, 2005, 2009, 2013, 2017, 2022 महिला क्रिकेट विश्वकप में भाग ले चुकी हैं। ICC महिला क्रिकेट विश्वकप 2022 का आयोजन इस बार न्यूजीलैंड में किया जा रहा है। इन्होंने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ खेल रही टीम की कप्तानी करके हासिल की। मिताली राज क्रिकेट के सभी प्रारूपों में 10 हजार रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं। मिताली राज का जन्म 3 दिसंबर 1982 को जोधपुर में हुआ था। ये टेस्ट मैच में दोरहा शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं। मिताली राज को अर्जुन पुरस्कार और पद्मश्री पुरस्कार मिल चुका है। ये विजडन इंडिया क्रिकेट अवार्ड पाने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?