डेली करेंट अफेयर्स 5 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 5 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 5 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

थेय्यम या कालियाट्टम –

यह केरल में किया जाने वाला 800 साल पुराना एक अनुष्ठान नृत्य है। यह लोकनृत्य एवं कला को प्रदर्शित करता है। इसमें प्राचीन जनजातीय संस्कृतियों को प्रदर्शित किया जाता है। 

आईसीसी महिला विश्वकप – 2022

ICC महिला क्रिकेट विश्वकप 2022 का आयोजन न्यूजीलैंड में 4 मार्च से 3 अप्रैल के बीच किया जाएगा। यह इस श्रंखला का 12वां संस्करण है। इसमें भारत 6 मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग करेगा। इसका फाइनल मैच हेगले ओवल स्टेडियम में होगा। इस विश्वकप में 8 क्रिकेट टीमें भाग ले रही हैं।

स्वदेश दर्शन पुरस्कार –

4 मार्च 2022 को मंत्रालय ने देश के राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में किये गए प्रयासों को सम्मानित करने के उद्देश्य से इस पुरस्कार की स्थापना की है। इस योजना के तहत देश भर के 500 पर्यटन स्थलों पर पर्यटन संबंधी बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने 31 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में 5500 करोड़ रुपये से अधिक की 76 परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है।

जेट एयरवेज के सीईओ बने संजीव कपूर –

जेट एयरवेज ने संजीव कपूर को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। इससे पहले ये ओबेरॉय होटल्स के अध्यक्ष थे। इससे पहले ये विस्तारा एयरलाइंस और स्पाइसजेट में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस पद पर ये विनय दुबे का स्थान लेंगे। जेट एयरवेज की स्थापना 1 अप्रैल 1992 को हुई थी।

Zaporizhzhia Nuclear Power Plant –

हाल ही में चर्चा में रहा यह परमाणु ऊर्जा संयंत्र यूक्रेन में स्थित एक प्रमुख बिजली आपूर्तिकर्ता है। यह यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र है। यह 40-42 बिलियन kWh बिजली उत्पन्न करता है। जो कि यूक्रेन की कुल बिजली उत्पादन क्षमता का 20 प्रतिशत है। यूक्रेन के अनुसार 4 मार्च 2022 को रूस ने इस पर कब्जा कर यहाँ गोलाबारी की है। 

स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन –

2-3 मार्च को National Mission for Clean Ganga – NMCG को भारत उद्योग जल सम्मेलन और फिक्की जल पुरस्कारों में विशेष जूरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसका आयोजन 2-3 मार्च को किया गया। जी अशोक कुमार को NMCG का महानिदेशक बनाया गया है।

पूर्व सेनाप्रमुख जनरल एस एफ रोड्रिग्स का निधन –

भारतीय थलसेना के पूर्व प्रमुख रहे जनरल सुनीथ फ्रांसिस रोड्रिग्स का 4 मार्च 2022 को 88 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। ये 1990 से 1993 तक भारतीय सेना के प्रमुख रहे थे। इसके बाद ये 2004 से 2010 तक पंजाब के राज्यपाल रहे। इसके अतिरिक्त इन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड में अपनी सेवा दी।

सोलर एविएशन फ्यूल –

स्विस इंटरनेशनल एयर लाइन्स एजी सोलर एविएशन फ्यूल का प्रयोग करने वाली पहली एयरलाइन होगी। अगले ही साल SWISS सौर मिट्टी के तेल का पहला ग्राहक बन जाएगा। 

एक्सा लाइफ इंश्योरेंस –

2 मार्च 2022 को भारतीय एक्सा लाइफ इंश्योरेंस ने बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन को अपना ब्रांड अम्बेस्डर बनाया है। वे कपनी को #Dothesmartthing चैंपियन को बढ़ावा देने में मदद करेंगी। इसकी स्थापना साल 2007 में हुई थी।

एलन वालब्रिज लैड जूनियर –

ऑस्कर विजेता निर्माता एलन वालब्रिज को 2 मार्च 2022 को 84 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया है। इन्हें ‘लाडी’ के निक नेम से जाना जाता था। ये लैड कंपनी के संस्थापकों में से एक हैं।

नया ईवी ब्रांड ‘विडा’

4 मार्च 2022 को हीरो मोटोकॉर्प ने इलेक्ट्रानिक वाहनों के लिए एक नया ब्रांड विडा लांच किया है। इसका अनावरण 3 मार्च को दुबई में कंपनी के चेयरमैन व सीईओ डॉ. पवन मंजाल ने किया। साथ ही इन्होंने 100 मिलियन डॉलर के ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी फंड की भी घोषणा की।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?