डेली करेंट अफेयर्स 4 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 4 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 4 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस ( National Security Day ) –

हर साल 4 मार्च को भारतीय रक्षा बलों के सम्मान में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। यह देश के तमाम पूर्ण व अर्द्ध सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस बार 4 से 10 मार्च 2022 के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा 4 मार्च 1966 को भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना की गई थी।

विश्व मोटापा दिवस ( World Obesity Day ) –

हर साल 4 मार्च को विश्व मोटापा दिवस मनाया जाता है। मोटापे के बारे में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। आज दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी इस समस्या से जूझ रही है। इसका आयोजन विश्व मोटापा महासंघ द्वारा किया जाता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम ‘Everybody needs to act’ रखी गई है।

आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न का निधन

आस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम के स्पिनर शेन वार्न का 4 मार्च 2022 को 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ये ऑस्ट्रेलिया के सबसे बेहतरीन कप्तान और बेहतरीन गेंदबाजों में गिने जाते हैं। इन्होंने अपने करियर के 145 टेस्ट क्रिकेट मैचों में 708 विकेट लिये। उनका क्रिकेट करियर 1992 से 2007 तक चला। साल 2013 में इन्हें आईसीसी हाल ऑफ फेम में शामिल किया गया। इन्होंने राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान के रूप में आईपीएल के उद्घाटन संस्करण को जीता था। 

ऊँट संरक्षण और विकास नीति

राजस्थान सरकार ने हाल ही में अपने बजट में ऊँट संरक्षण और विकास नीति की घोषणा की है। ध्यातव्य है कि ऊँट राजस्थान का राजकीय पशु (घरेलू) है। इसकी घटती आबादी के चलते राज्य सरकार ने 2014 में इसे राजकीय पशु घोषित किया था। सरकारी आंकड़ों के अनुसार पूरे राज्य में मात्र 2 लाख ही ऊंट बचे हैं। जिनकी संख्या पहले बहुतायत में थी। विश्व ऊँट दिवस 22 जून को मनाया जाता है।

हेरथ महोत्सव

हाल ही में भारत के केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में हेरथ महोत्सव का आयोजन किया गया। इसे आम तौर पर शिवरात्रि को मौके पर मनाया जाता है। यह इस क्षेत्र में कश्मीरी पंडितों द्वारा मनाया जाने वाला पर्व है। यह शिव-पार्वती के विवाह की सालगिरह को इंगित करता है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?