डेली करेंट अफेयर्स 3 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 3 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 3 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

विश्व वन्यजीव दिवस –

दुनिया भर में हर साल 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है। इसे जंगली जीवों और वनस्पतियों के बार में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। यह दिवस वन्यजीवों के प्रति अपराधों के विरोध में खड़े होने के लिए प्रेरित करता है। इस दिवस को थाईलैंड द्वारा प्रस्तावित किया गया था। संयुक्त राष्ट्र ने 2013 में इस दिवस को मान्यता दी। 

द् वेल्थ रिपोर्ट – 2022

नाइट फ्रैंक द्वारा जारी द वेल्थ रिपोर्ट के हाल ही में आए संस्करण के अनुसार विश्व में सर्वाधिक अरबपति अमेरिका में हैं। अमेरिका के बाद क्रमशः चीन, भारत, जर्मनी व रूस का नाम आता है। अमेरिका में कुल 748 अरबपति हैं, चीन में 554 और भारत में 145 अरबपति हैं।

ISSF विश्वकप –

हाल ही में इसका आयोजन मिश्र की राजधानी काहिरा में हुआ। इसमें भारत की तीन युवतियों ईशा सिंह, श्रीनिवेथा, रुचिता विनरकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। 

अशांत क्षेत्र –

हाल ही में असम सरकार ने पूरे राज्य को अशांत क्षेत्र घोषित किया। राज्य सरकार ने विवादास्पद सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम, 1958 (AFSPA) को 6 माह के लिए बढ़ा दिया है। इसकी अधिसूचना 28 फरवरी को लागू हुई। असम के विभाजन के बाद इसे नवंबर 1990 में राज्य में लागू किया गया। तब से ही सरकार द्वारा समीक्षा कर इसे 6 माह के लिए बढ़ाया जाता रहा है।

IPCC रिपोर्ट –

हाल ही में जारी इस रिपोर्ट के अनुसार भारत व पाकिस्तान जलवायु परिवर्तन के प्रति सर्वाधिक संवेदनशील देशों की सूची में चिह्नित किये गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण एशिया क्षेत्र में अत्यधिक विषम जलवायु परिस्थितियां खाद्य सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं। रिपोर्ट में उत्सर्जन को प्रभावी रूप से कम करने की ओर भी इशारा किया गया है। अन्यथा यह मनुष्यों के लिए खतरा पैदा कर सकती है। इस रिपोर्ट को तैयार करने में 207 वैज्ञानिकों का सहयोग लिया गया। 

टी. एस. रामकृष्णन –

हाल ही में LIC म्यूचुअल फण्ड ने टी एस रामकृष्णन को अपना एमडी व सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की है। इस पद पर ये दिनेश पांगटे का स्थान लेंगे। 

वायु शक्ति अभ्यास –

भारतीय वायु सेना 7 मार्च को राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोखरण में वायु शक्ति अभ्यास करने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके मुख्य अतिथि होंगे। इस आयोजन में भारतीय वायु सेना के 148 विमान भाग लेंगे। इस अभ्यास में पहली बार राफेल विमान भी हिस्सा लेंगे। इस श्रंखला के अभ्यास का आयोजन हर तीन साल में एक बार किया जाता है। इसका पिछला आयोजन 2019 में किया गया था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?