डेली करेंट अफेयर्स 2 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 2 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 2 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

सिविल लेखा दिवस –

आज 2 मार्च को नई दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ में 46वां सिविल लेखा दिवस मनाया गया। इस आयोजन की मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थीं। 

31वें दक्षिण एशियाई खेल –

इस बार होने वाले दक्षिण एशियाई खेलों के 31वें संस्करण का आयोजन विएतनाम में किया जाएगा। इनका आयोजन 12 से 23 मई 2022 के बीच किया जाएगा। इसका आयोजन हर दो साल में एक बार किया जाता है। इसका आयोजन नवंबर 2021 में होने को था। लेकिन कोविड महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था। इसमें 40 खेलों के कुल 526 आयोजन होंगे। जिनमें 10 हजार प्रतिभागी शामिल होंगे। इन खेलों का शुभंकर ‘लाओ ला’ है।

आरोग्य वनम –

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में नव विकसित आरोग्य वनम का उद्घाटन किया। इसे 6.6 एकड़ भूमि पर योग की मुद्रा में बैठे मानव के आकार में विकसित किया गया है। आयुर्वेद में प्रयोग किये जाने वाले लगभग 215 जड़ी बूटियों के पौधे इसमें लगाए गए हैं। 

स्विफ्ट इंटरबैंक मैसेजिंग सिस्टम –

रूस द्वारा यूक्रेन पर किये गए हमले के कारण यूएस, यूके, व उसके यूरोपियन सहयोगी देशों ने स्विफ्ट के इंटरबैंक मैसेजिंग सिस्टम से रूसी बैंकों को हटाने का निर्णय लिया है। यह रूस को दुनिया के अन्य देशों की वित्तीय प्रणाली से पृथक कर देगा।

सड़क पर रहने वाले जानवरों हेतु एम्बुलेंस –

हाल ही में चेन्नई, तमिलनाडु में सड़क पर रहने वाले पशुओं के लिए भारत की पहली एम्बुलेंस सेवा शुरु की गई है। यह अपने तरह की देश की पहली एम्बुलेंस सेवा है। इसे अंतर्राष्ट्रीय पशु कल्याण संगठन ‘Four Paw’ के सहयोग से ब्लू क्रास ऑफ इंडिया द्वारा शुरु किया गया है। इस एंबुलेंस का शुभारंभ मद्रास हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति डॉ. अनीता सुमंत ने किया। सड़क पर पाए जाने वाले घायल व बीमार पशुओं के उपचार व देखभाल के उद्देश्य से यह सेवा शुरु की गई है। 

चीन ने लांच किये 22 सैटेलाइट –

हाल ही में चीन ने लांग मार्च 8 रॉकेट के माध्यम से 22 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में लांच किया है। ये लांग मार्च कैरियर रॉकेट की 409वीं उड़ान थी। 

बोल्ट्जमान मेडल –

हाल ही में भारत के भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर दीपक धर को इस पदक के लिए चुना गया। यह सम्मान पाने वाले ये पहले भारतीय हैं। यह पदक त्रिवर्षीय है और तीन साल में एक बार प्रदान किया जाता है। इसके लिए पदक प्रस्तुति समारोह का आयोजन इस साल अगस्त में टोक्यो (जापान) में किया जाएगा। पदक पाने वाले दीपक धर वर्तमान में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एण्ड रिसर्च, पुणे में प्रोफेसर हैं।

उंगलिल ओरुवन –

उंगलिल ओरुवन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की आत्मकथा है। हाल ही में राहुल गाँधी ने चेन्नई, तमिलनाडु में इसके पहले भाग को लांच किया। पहले भाग में स्टालिन के प्रारंभिक जीनव के अनुभवों को साझा किया गया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?