डेली करेंट अफेयर्स 1 मार्च 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 1 मार्च 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 1 march 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

दुनिया का सबसे बड़ा विमान ध्वस्त –

हाल ही में रूस ने विश्व के सबसे बड़े विमान एंटोनोव 225 कार्गो विमान ‘मरिया’ को ध्वस्त कर दिया है। इसे कीव के बाहर नष्ट कर दिया गया। इसे बहाल करने में 3 बिलियम अमेरिकी डॉलर के साथ पांच साल से अधिक का समय लगेगा। यूक्रेन के हवाई अड्डे पर रूसी हमले के दौरान यह विमान होस्टोमेल हवाई अड्डे पर था। इस विमान की लम्बाई 84 मीटर है। यह 850 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से 250 टन माल परिवहन कर सकता था।

सेबी की अध्यक्ष बनी माधबी पुरी बुच –

माधबी पुरी बुच भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की पहली महिला प्रमुख बनीं हैं। साथ ही ये नियामक निकाय की अध्यक्षता करने वाली पहली ऐसी महिला हैं जो आईएएस नहीं हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुवात 1989 में ICICI बैंक से की थी। इस पद पर ये अजय त्यागी का स्थान लेंगी। इस पद पर माधबी की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है।

शून्य भेदभाव दिवस –

हर साल 1 मार्च को Zero Discrimination Day मनाया जाता है। इस साल इस दिवस की थीम ‘नुकसान पहुँचाने वाले कानूनों को हटाएं, सशक्त बनाने वाले कानून बनाएं’ रखी गई। शून्य भेदभाव दिवस को पहली बार 1 मार्च 2014 को मनाया गया था।

प्रोजेक्ट बैंक सखी –

हाल ही में बैंक ऑफ महाराष्ट्र द्वारा ओडिशा में प्रोजेक्ट बैंकसखी की शुरुवात की गई है। इसे बैंक द्वारा महाग्राम और सुनिवेश इंडिया फाइनेंस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से शुरु किया गया है। इसे ऑनलाइन बैंक खाता खोलने के उद्देश्य से शुरु किया गया है। यह सार्वजनिक क्षेत्र का एक ऋणदाता बैंक है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की स्थापना 16 सितंबर 1935 को हुई थी। इसका मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है।

क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन लिंक –

यह एक सुरक्षित तकनीक विधि है। जो क्रिप्टोग्राफिक के निर्माण हेतु क्वांटम भौतिकी का प्रयोग करती है। उत्तर प्रदेश के 100 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में विस्तृत इस लिंक का हाल ही में प्रदर्शन किया गया। इसे आईआईटी दिल्ली व डीआरडीओ द्वारा विकसित किया गया है। 

पुतिन से शीर्ष ओलंपिक सम्मान वापस लिया गया –

हाल ही में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के कारण अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से ओलंपिक आर्डर पुरस्कार वापस लिया। साथ ही समिति ने खेल संघों व आयोजकों से आग्रह किया है कि वे रूस व बेलारूस के एथलीटों व अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों से बाहर करें। 

इंडस्ट्री कनेक्ट 2022 –

केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने हाल ही में इंडस्ट्री कनेक्ट 2022 पर संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

पूजा जातयान –

पूजा पैरा तीरंदाजी विश्वकप चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में किया गया था। इन्होंने यह उपलब्धि व्यक्तिगत वर्ग में प्राप्त की। भारत ने पैरा तीरंदाजी विश्वकप चैंपियनशिप में पहली बार दो पदक जीते। ज्योति बलियान व श्याम सुंदर स्वामी ने युगल में रजत पदक जीता।

पौधे से प्राप्त कोविड-19 वैक्सीन

हाल ही में कनाडा ने पौधे से बनी पहली कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी प्रदान की है। ऐसा करने वाला कनाडा दुनिया का पहला देश बन गया है। इस वैक्सीन को Covifenz नाम दिया गया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?