डेली करेंट अफेयर्स 28 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 28 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 28 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस –

भारत में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। लोगों के दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व की ओर ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। नोबल पुरस्कार विजेता भारतीय सी. वी. रमन ने 1928 ई. में इसी दिन रमन प्रभाव की खोज की थी। इसके लिए इन्हें 1930 ई. में भौतिकी के नोबल से सम्मानित किया गया था। 1954 ई. में इन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया। भारत सरकार द्वारा इस दिवस को साल 1986 में नामित किया गया था। इस साल 2022 में इस दिवस की थीम ‘सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एकीकृत दृष्टिकोण’ रखी गई है।

जमीनी द्वीप –

हाल ही में खबरों में रहा यह द्पीप काला सागर में स्थित है। इस द्वीप को स्नेक आयलैंड के नाम से जाना जाता है। यूक्रेन के स्वामित्व वाला यह द्वीप 16 हेक्टेयर का एक चट्टानी द्वीप है। इसकी अवस्थिति क्रीमिया से लगभग 300 किलोमीटर पश्चिम में काला सागर में है। हाल ही में रूस ने अपने उन 13 सैनिकों को सम्मानित किया है जो द्वीप की रक्षा करते हुए मारे गए। वहीं दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने अपने हर सुरक्षा गार्ड के मरणोपरांत ‘यूक्रेन के हीरो’ की उपाधि से सम्मानित किया है।

दुर्लभ रोग दिवस –

हर साल फरवरी माह के अंतिम दिन यह दिवस मनाया जाता है। इसलिए यह दिवस कभी 28 तो कभी 29 फरवरी को पड़ता है। इस बार यह 28 फरवरी को मनाया जा रहा है। यह दिवस दुर्लभ बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। दुर्लभ रोग दिवस को पहली बार यूरिपियन ऑर्गनाइजेशन फॉर रेयर डिजीज व इसके राष्ट्रीय गठबंधन परिषद द्वारा मनाया गया था। इस साल 2022 में इस दिवस की थीम ‘Share your colors’ रखी गई है। पहली बार इसे 29 फरवरी को मनाया गया था। क्योंकि साल में यह तिथि भी दुर्लभ है।

ऑपरेशन गंगा मिशन –

भारत ने यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए हाल ही में ऑपरेशन गंगा नाम से इस मिशन की शुरुवात की है। ध्यातव्य है कि रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई के चलते भारतीयों को देश बापस लाने की कवायद शुरु की गई है। 

भाषा प्रमाणपत्र सेल्फी –

हाल ही में शिक्षा मंत्रालय द्वारा भाषा प्रमाणपत्र सेल्फी नामक एक अभियान की शुरुवात की गई है। सांस्कृतिक विविधता को प्रोत्साहित करने व बहुभाषावाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुवात की गई है। साथ ही शिक्षा मंत्रालय व Mygov India द्वारा विकसित भाषा संगम एप को बढ़ावा देना भी इसका उद्देश्य है। इस एप के उपयोग से लोग भारत की 22 अनुसूचित भाषाओं के 100 से अधिक वाक्य सीख सकते हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?