डेली करेंट अफेयर्स 27 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 27 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 27 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

विश्व NGO दिवस –

हर साल दुनिया भर में 27 फरवरी को विश्व एनजीओ दिवस मनाया जाता है। समाज के उत्थान में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका को सराहने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। दुनिया भर में बहुत सारे एनजीओ हैं जो गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा में लगे हुए हैं। ये एनजीओ अपने कामों से समाज के उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। बाल्टिक सागर एनजीओ फोरम ने साल 2010 में आधिकारिक तौर पर इस दिवस को मान्यता प्रदान की। इसके बाद 2014 में विश्व एनजीओ दिवस के रूप में घोषित किया गया।

चक्रवात इमनाती –

हाल ही में इस चक्रवात ने मेडागास्कर को प्रभावित किया। मेडागास्कर मात्र पांच हफ्तों के अंदर इस पांचवें चक्रवात को झेल रहा है। इस देश में नवंबर से अप्रैल के बीच हर साल कई चक्रवात आते हैं। हाल ही में चक्रवात बत्सिराय के कारण देश में 120 लोगों की जान चली गई। मेडागास्कर अफ्रीका महाद्वीप की मुख्य भूमि से पृथक एक द्पीव पर स्थित देश है। यह मोजांबिक चैनल द्वारा अफ्रीका की मुख्य भूमि से अलग होता है।

MSME प्रौद्योगिकी केंद्र –

हाल ही में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र के पुणे में MSME प्रौद्योगिकी केंद्र की स्थापना की घोषणा की है। इसकी स्थापना 200 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ की जाएगी। 

राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस –

भारत में हर साल 27 फरवरी को राष्ट्रीय प्रोटीन दिवस मनाया जाता है। प्रोटीन की कमी के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह दिवस हर साल मनाया जाता है। भारत में इस बार इसकी थीम ‘Food Futurism’ रखी गई है। इस दिवस की शुरुवात 2020 में की गई थी। इस बार यह तीसरा दिवस है। 

IVFRT –

हाल ही में केंद्र सरकार ने Immigration Visa Foreigners Registration Tracking योजना को 2021-26 तक 5 साल के लिए जारी रखने की मंजूरी प्रदान की है। इसके लिए 1364.88 करोड़ रुपयों की मंजूरी प्रदान की गई है। अप्रवास से संबंधित इस योजना के तहत वीजा प्रसंस्करण समय को 15-20 दिन से घटाकर 72 घंटे कर दिया गया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?