डेली करेंट अफेयर्स 26 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 26 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 26 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

ओडिशा के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री का निधन –

ओडिशा राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री हेमानंद बिस्वाल का हाल ही में 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ये 1989-90 और 1999-2000 में दो अलग-अलग कार्यकाल में राज्य के मुख्यमंत्री रहे। ये ओडिशा के झारसुगुडा जिले के भुइयां आदिवासी थे। ये 1974 ई. में राज्य की लाइकेरा विधानसभा क्षेत्र से चुने गए थे। ये इस सीट से 6 बार विधायक चुने गए। इसके बाद 2009 में ये सुंदरगढ़ से संसद सदस्य चुने गए।

चंद्रमा पर कांच के गोले –

चीन के युटु-2 रोवर ने हाल ही में चंद्रमा के दूसरी ओर काँच के गोले देखे हैं। हालांकि पहले भी चांद पर कांच को देखा गया है। चीन के अतिरिक्त नासा के अपोलो 16 मिशन ने भी चांद पर पहले भी कांच को देखा है। लेकिन कांच के गोले को पहली बार देखा गया है। शोधकर्ताओं के अनुसार इनका निर्माण हाल ही में हुआ है।

राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप – 2022

सीनियर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप 2022 की मेजबानी इस बार कानपुर करेगा। इस 58वीं सीनियर प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय शतरंज महासंघ द्वारा किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में कुल 184 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 23 ग्रैंडमास्टर और 30 अंतर्राष्ट्रीय मास्टर शामिल हैं।

अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक सम्पदा सूचकांक – 2022

यूएस चैंबर ऑफ कामर्स के ग्लोबल इनोवेशन पॉलिसी सेंटर द्वारा जारी इस इंडेक्स में शामिल 55 देशों की सूची में भारत 43वें स्थान पर है। इस इंडेक्स में शीर्ष देश क्रमशः अमेरिका, यूके, जर्मनी, स्वीडन, व फ्रांस हैं।

सिंगापुर वेटलिफ्टिंग इंटरनेशनल –

भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने हाल ही में सिंगापुर में सिंगापुर भारोत्तोलन की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2022 में 55 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। ध्यातव्य है कि 27 वर्षीय मीराबाई चानू टोक्यो ओलंपिक 2020 की रजत पदक विजेता हैं। इन्होंने बर्मिंघम राष्ट्रमण्डल खेल 2022 के लिए क्वालिफाई किया है।

पूर्व धर्म गार्जियन – 2022

यह भारत व जापान के बीच होने वाला संयुक्त सैन्य अभ्यास है। यह इसका तीसरा संस्करण है। इसका आयोजन कल 27 फरवरी से 10 मार्च तक बेलागवी (कर्नाटक) में किया जाना है। इस संयुक्त सैन्याभ्यास में भारतीय सेना की 15वीं बटालियन मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट और जापान की ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्सेज की 30वीं इंफेंट्री रेजिमेंट हिस्सा लेंगी। इसका आयोजन साल 2018 से किया जा रहा है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?