डेली करेंट अफेयर्स 25 फरवरी 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 25 फरवरी 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 25 February 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

हेल्थ स्टार रेटिंग –

अब देश में बिकने वाले पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर हेल्थ स्टार रेटिंग दर्शाई जाएगी। यह पहल भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा शुरु की गई है। यह रेटिंग खाद्य पदार्थ में उपस्थित वसा, चीनी, नमक इत्यादि की मात्रा के आधार पर प्रदान की जाएगी।

भारतीय नौसेनाभ्यास ‘मिलन-2022’

भारतीय नौसेना ने आज 25 फरवरी को आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में इस बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास के नवीनतम संस्करण की शुरुवात की है। इसका आयोजन दो चरणों में अगले 9 दिन तक किया जाएगा। इसके बंदरगाह चरण का आयोजन 25 से 28 फरवरी के बीच किया जाएगा। इसके बाद 1 से 4 मार्च के बीच इसके समुद्री चरण का आयोजन किया जाएगा। इस बार इसकी थीम ‘कैमराडरी – सामंजस्य – सहयोग’ रखी गई है। यह एक द्विवार्षिक नौसेना अभ्यास है जिसका आयोजन 2 साल में एक बार किया जाता है। भारतीय नौसेना द्वारा इसकी शुरुवात 1995 ई. में अंडमान और निकोबार कमान में की गई थी। कुछ सालों (2001, 2005, 2016, 2020) को छोड़कर इसका आयोजन हर दो साल में एक बार किया जाता रहा है। हाल ही में 2020 में इसका आयोजन कोरोना संकट के कारण 2022 तक स्थगित कर दिया गया था।

देवायतनम पर सम्मेलन –

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने हाल ही में भारतीय वास्तुकला ‘देवायतनम’ पर एक सम्मेलन किया। इस सम्मेलन का आयोजन 25-26 फरवरी 2022 को कर्नाटक के हम्पी में किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया। 

डिश टीवी के ब्रांड अम्बेसडर बने ऋषभ पंत –

डिश टीवी इंडिया ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को हाल ही में अपना ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया है। इन्हें कंपनी ने अगले दो साल के लिए अपना ब्रांड अम्बेसडर बनाया है।

भारत को तीन और राफेल मिले –

हाल ही में फ्रांस ने भारत को तीन और राफेल लड़ाकू विमानों की डिलिवरी की है। इसके साथ भारत में राफेल लड़ाकू विमानों की कुल संख्या 35 हो गई है। अब 36वां (अंतिम) राफेल विमान ही भारत को मिलना बाकी है। जो कि इसी साल मार्च-अप्रैल तक मिल जाएगा। सितंबर 2016 में दोनों देशों के बीच 36 राफेल विमानों का सौदा 59 हजार करोड़ रुपयों में किया गया था। इसकी पहली खेंप 29 जुलाई 2021 को भारत पहुँची थी।  

लोकपाल ऐप –

हाल ही में केंद्रीय ग्रामीण और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने मनरेगा के लिए लोकपाल ऐप को लांच किया है। राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त शिकायतों के सुचारु रूप से रिपोर्टिंग और निपटारों की सुलभता के लिए इस ऐप को विकसित किया गया है।

12वां पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान पी-8आई –

हाल ही में भारत ने अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग से अपना 12वां पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान पी-8आई प्राप्त किया। यह इस श्रेणी का चौथा विमान है। इसके लिए साल 2016 में भारत ने कंपनी के साथ अनुबंध किया था। इससे पहले साल 2009 में भारत ने ऐसे आठ विमानों के लिए कंपनी से अनुबंध किया था। अतः इसे मिलाकर कुल 12 विमानों के लिए साल 2009 से 2016 के बीच कंपनी के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किये गए। इसका पहला विमान भारत को 2013 में मिला था। यह एक समुद्री टोही एवं पनडुब्बी रोधी विमान है। बोइंग से यह विमान खरीदने वाला भारत पहला अंतर्राष्ट्रीय ग्राहक है। 

वन्दे भारतम –

हाल ही में केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी द्वारा वंदे भारतम पर एक सिग्नेचर ट्यून को जारी किया गया है। इसे ग्रेमी अवार्ड विजेता रिकी केज और बिक्रम घोष द्वारा कंपोज किया गया है। इसे गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2022 के लिए तैयार किया गया था। 

बेंग्लुरु में साइबर सुरक्षा हब का अनावरण –

इसे इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स कार्पोरेशन द्वारा शुरु किया गया है। एशिया प्रशांत क्षेत्र में अपने ग्राहकों की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से इसे शुरु किया गया है। दरअसल साइबर हमलों के लिए एशिया अधिक लक्षित क्षेत्र के रूप में सामने आया है। इस क्षेत्र में साल 2021 में विश्व के 26 प्रतिशत साइबर हमलों के मामले देखने को मिले हैं।

राकेश शर्मा बने IDBI के एमडी व सीईओ –

इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में राकेश शर्मा को पुनः अपना मैनेजिंग डायरेक्टर व मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। इसके लिए इनका कार्यकाल 19 मार्च 2022 को शुरु होगा जो कि तीन साल के लिए होगा। इनकी नियुक्ति के लिए बैंक नियामक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मंजूरी मिल गई है। राकेश शर्मा पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में भी सेवा दे चुके हैं। ये मार्च 2014 से सितंबर 2015 तक लक्ष्मी विलास बैंक के एमडी व सीईओ रह चुके हैं। ये जुलाई 2018 में केनरा बैंक के एमडी व सीईओ के रूप में सेवानिवृत्त हुए थे।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?