डेली करेंट अफेयर्स 2 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 2 अगस्त 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 2 August 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, PET, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

संजय अरोड़ा –

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी संजय अरोड़ा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले संजय अरोड़ा तमिलनाडु कैडर के 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। ये भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के डायरेक्टर जनरल पद से कार्यमुक्त होकर 1 अगस्त 2022 से दिल्ली के नए पुलिस कमिशनर नियुक्त किये गए हैं। इन्हें सराहनीय सेवा के लिए साल 2004 में पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। साल 2014 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद पर इन्होंने राकेश अस्थाना का स्थान लिया।

नेशनल एंटी डोपिंग विधेयक

लोकसभा द्वारा 27 जुलाई को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी विधेयक पारित किया गया। यह एथलीटों, सहायक कर्मियों व अन्य लोगों को खेल में डोपिंग में शामिल होने से प्रतिबंधित करेगा। अब देश में एंटी डोपिंग कानून के साथ टेस्टिंग लैब भी होगा। जिससे खिलाड़ियों के विदेश में सैम्पल भेजने की निर्भरता भी खत्म होगी।

विश्व स्तनपान सप्ताह – 

1 से 7 अगस्त तक दुनिया भर में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। हर साल अगस्त के पहले सप्ताह को विश्व स्तनपान सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। यूनिसेफ के अनुसार दुनिया के कुल शिशुओं में 60 प्रतिशत से अधिक को जन्म के 6 महीने तक जरूरी ब्रेस्टफीडिंग नहीं मिल पाती। इसे मनाने की शुरुवात साल 1991 में की गई थी। 

गन हिल

कार्गिल के ट्रांस सेक्टर की प्वाइंट 5140 पहाड़ी को अब ‘गन हिल’ के नाम से जाना जाएगा। यह तोलोलिंग काम्पलेक्स में शत्रु के कब्जे वाली सबसे ऊँची चौकी थी। इसे ऑपरेशन विजय में शहीद हुए भारतीय सशस्त्र बलो के जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए यह नाम दिया गया है। 

तमिलनाडु पुलिस को मिला प्रेसिडेंसी कलर्स

भारत के उपराष्ट्रपति एम. वेंकेया नायडू ने तमिलनाडु पुलिस की सेवा की सराहना करते हुए प्रतिष्ठित प्रेसिडेंसी कलर्स प्रदान किया। एक समारोह के दौरान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को यह सम्मान प्रदान किया गया। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?