डेली करेंट अफेयर्स 3 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 3 अगस्त 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 3 August 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, PET, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

फिलिपींस के पूर्व राष्ट्रपति का निधन

फिलिपींस के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल रामोस का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ये कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। राष्ट्रपति बनने से पूर्व ये सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टॉफ के रूप में भी कार्य कर चुके थे। इन्होंने 1992 से 1998 तक फिलिपींस के 12वें राष्ट्रपति के तौर पर कार्य किया। इन्होंने अमेरिका में प्रशिक्षण हासिल किया था। इन्होंने कोरिया व विएतनाम युद्ध में हिस्सा लिया था।

अल नजाह

यह भारत व ओमान के बीच होने वाला एक संयुक्त सैन्याभ्यास है। इस बार के आयोजन का शुभारंभ राजस्थान में किया गया। इस 13 दिवसीय संयुक्त सैन्याभ्यास में भारतीय सेना व ओमान की सेना भाग ले रही है। इस बार यह इस आयोजन का चौथा संस्करण है।

आशीष चौहान – 

बाजार नियामक सेबी द्वारा आशीष चौहान को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी, व प्रबंध निदेशक नामित किया गया है। ये वर्तमान में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सीईओ व एमडी हैं। 

चाबहार बंदरगाह

यह ईरान में स्थित एक रणनीतिक बंदरगाह है। यह मध्य एशियाई क्षेत्र के लिए एक वाणिज्यिक पारगमन केंद्र है। हाल ही में चाबहार दिवस के मौके पर मुम्बई में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

बंगाल में सात नए जिलों की घोषणा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में सात नए जिले बनाने की घोषणा की है। अब पश्चिम बंगाल में जिलों की संख्या 23 से बढ़कर 30 हो जाएगी। ये सात नए जिले राणाघाट, सुंदरवन, इछेमती, विष्णुपुर, बशीरहाट, बेहरामपुर, और जंगीपुर हैं। यह आबादी के अनुसार भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। वहीं क्षेत्रफल के अनुसार यह भारत का 13वां सबसे बड़ा राज्य है। इसका क्षेत्रफल 88752 वर्ग किलोमीटर है। 

लॉकडाउन लिरिक्स

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लॉकडाउन लिरिक्स नामक पुस्तक का विमोचन किया है। यह कोरोना महामारी के दौरान किये गए अनुभवों व परेशानियों पर लिखी गई कविताओं का संग्रह है। इसकी रचना कवयित्री संयुक्ता दास ने की है। 

बंगाली गायिका निर्मला मिश्रा का निधन

प्रसिद्ध बंगाली गायिका निर्मला मिश्रा का हार्ट अटैक से 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इन्हें बंगाल सरकार द्वारा तमाम पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 

विशिष्ट इंडोलॉजिस्ट पुरस्कार

कनाडा के विद्वान जेफरी आर्मस्ट्रांग को साल 2021 के भारतीय संस्कृति संबंध परिषद के विशिष्ट इंडोलॉजिस्ट पुरस्कार के लिए चुना गया है। इन्हें यह पुरस्कार वैंकूवर में भारत के महावाणिज्यिक दूत द्वारा प्रदान किया गया। यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले ये सातवें व्यक्ति हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?