डेली करेंट अफेयर्स 13 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 13 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 13 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

तीरंदाजी एशिया कप 2022 –

इराक के सुलेमानियाह में तीरंदाजी एशिया कप 2022 स्टेज 2 का आयोजन किया गया। इसमें भारत ने 8 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 14 पदक जीते। 

रॉयल गोल्ड मेडल 2022

भारतीय वास्तुकार बालकृष्ण दोशी को साल 2022 के रॉयल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार वास्तुकला के क्षेत्र में दुनिया के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है। यह रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स, लंदन द्वारा प्रदान किया जाता है। रॉयल गोल्ड मेडल को व्यक्तिगत रूप से महारानी एलिजाबेथ द्वारा अनुमोदित किया जाता है।

Saudi Aramaco बनी विश्व की सबसे मूल्यवान कंपनी

सऊदी अरब की इस पेट्रोल कंपनी ने एप्पल के पछाड़ दिया है। अब सऊदी अरामाको दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। जहाँ एक ओर एप्पल का बाजार पूंजीकरण घटकर 2.37 लाख करोड़ हो गया है वहीं अरामाको का बढ़कर 2.42 लाख करोड़ हो गया है। अरामाको का मुनाफान 124 प्रतिशत बढ़ गया है। सऊदी अरामाको की स्थापना 1933 ई. में हुई थी।

अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य दिवस

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 12 मई को International Day of Plant Health 2022 मनाया गया। साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा साल 2020 को अंतर्राष्ट्रीय पादप स्वास्थ्य वर्ष घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। 

PM WANI वाई फाई योजना

Railtail द्वारा 22 राज्यों के 100 रेलवे स्टेशनों पर Prime Minister wi-fi Access Network Interface योजना शुरु की गई। यह दूरसंचार विभाग की एक पहल है। एंड्रायड यूजर्स को इस वाई फाई नेटवर्क से जुड़ने के लिए प्लेस्टोर से वाई-डॉट एप डाउनलोड करनी होगी, इसके बाद वे इस सेवा का लाभ ले पायेंगे। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?