डेली करेंट अफेयर्स 12 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 12 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 12 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

राखीगढ़ी में मिला आभूषण कारखाना

हरियाणा स्थित हड़प्पाई स्थल में 5000 साल पुराना आभूषण का कारखाना मिला है। जो कि अब तक की सबसे बड़ी खोजों में से एक है। यहाँ पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा पिछले 32 सालों से खुदाई का काम चल रहा है। यहाँ पर हजारों साल पुराने सोने व तांबे के आभूषण भी मिले हैं। 

यूरी एवरबख

दुनिया के सबसे उम्रदराज शतरंज ग्रैंड मास्टर यूरी एवरबख का 100 वर्ष की आयु में रूस की राजधानी मॉस्को में निधन हो गया। ये दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक थे। इन्होंने 1952 ई. में ग्रैंडमास्टर का खिताब जीता। ये 1972 ई. से 1977 ई. तक USSR के शतरंज महासंघ के अध्यक्ष भी रहे।

राजस्व घाटा अनुदान

भारत सरकार ने 14 राज्यों को 7183.42 करोड़ रुपये राजस्व घाटा अनुदान के रूप में जारी किये। यह राशि वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग द्वारा जारी की गई। इस अनुदान को 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर जारी किया गया है। 

12वां AIBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप

तुर्की के इस्तानबुल में AIBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 12वें संस्करण की शुरुवात हुई है। इस प्रतियोगिता में 93 देशों के 400 से अधिक मुक्केबाज हिस्सा ले रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

दुनिया भर में नर्सों की सेवाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से हर साल 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है। जो कि आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती को इंगित करता है। जिन्हें लेडी विथ द लैंप के नाम से भी जाना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2022 की थीम ‘Nurses : A voice to lead – Invest in Nursing and respect rights to secure global health’ रखी गई है। दुनिया के कई अस्पताल इस दिवस के मौके पर अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह भी मना रहे हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?