डेली करेंट अफेयर्स 11 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 11 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 11 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

नाटो साइबर रक्षा समूह

दक्षिण कोरिया नाटो के कोऑपरेटिव साइबर डिफेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शामिल होने वाला पहला एशियाई देश बन गया है। दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय खुफिया सेवा (NIS) इसमें शामिल हुई है। नाटो साइबर रक्षा समूह के अब कुल 32 सदस्य हो गए हैं। इनमें 27 नाटो सदस्य हैं और 5 गैर-नाटो सदस्य जो योगदानकर्ता के रूप में हैं।

बायोगैस चालित चार्जिंग स्टेशन

बायोगैस से चलने वाले देश के पहले चार्जिंग स्टेशन की स्थापना मुम्बई में की गई है। इसमें आस-पास के क्षेत्र से एकत्र किये गए खाद्य पदार्थों से 220 यूनिट बिजली पैदा करने की उम्मीद है। इस बिजली का उपयोग स्ट्रीट लाइट्स जलाने और इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए किया जाएगा। महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे द्वारा इस प्लांट का उद्घाटन किया गया।

राष्ट्रपति ने प्रदान किये 13 शौर्य चक्र

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश की रक्षा के लिए 13 जांबाजों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया। इनमें से 6 जवानों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया। भारतीय सेना प्रमुख मनोज पांडे को परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। अशोक चक्र और कीर्ति चक्र के बाद सौर्य चक्र देश का तीसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है। राष्ट्रपति जी ने असाधारण सेवा के लिए 14 परम विशिष्ट सेवा पदक, 4 उत्तम युद्ध सेवा पदक और 24 अति विशिष्ट सेवा पदक भी प्रदान किये।

विशेष बांग्ला अकादमी पुरस्कार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विशेष बांग्ला अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उनकी अथक साहित्यिक खोज के लिए प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी द्वारा इस वर्ष शुरु किया गया यह पुरस्कार ममता बनर्जी को उनकी पुस्तक ‘कबीता बिटान’ के लिए प्रदान किया गया। यह पुस्तक बंगाल के सर्वश्रेष्ठ लेखकों को श्रद्धांजलि प्रदान करती है। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम का निधन

हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे सुख राम का 94 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। ये 1993 से 1996 तक केंद्रीय राज्य मंत्री, संचार (स्वतंत्र प्रभार) रहे। ये हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से सांसद रहे। इन्होंने 5 बार विधानसभा चुनाव और 3 बार लोकसभा चुनाव जीता। हालांकि 2011 में इन्हें भ्रष्टाचार में 5 साल की सजा हुई। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?