डेली करेंट अफेयर्स 10 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 10 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 10 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

कैटलिन नोवाक –

हंगरी में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 44 वर्षीय कैटलिन नोवाक ने पीटर रोना को हराकर जीत हासिल की है। ये हंगरी की पहली महिला राष्ट्रपति एवं अब तक की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी। इन्होंने राष्ट्रपति के रूप में जेनोस एडर की जगह ली। राष्ट्रपति के रूप में इनका कार्यकाल 5 वर्ष के लिए होगा। ये हंगेरियन सिविक एलायंस की सदस्य हैं।

रविंदर सिंह ढिल्लो

केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने रविंदर सिंह ढिल्लो को आरईसी लिमिटेड का अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। आरईसी लिमिटेड को पहले ग्रामीण विद्युतीकरण निगम लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। इस पद पर इनकी नियुक्त 10 मई 2022 को की गई।

Santander Bank

भारत औऱ यूनाइटेड किंगडम के बीच व्यापार सुगमता हेतु भारत के ICICI बैंक और यूके के Santander Bank सहयोगी बने हैं। दोनो देशों में व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने के उद्देश्य से यह सहयोग किया गया है। इसके लिए दोनों बैंकों के बीच 10 मई 2022 को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए।

मार्कोस जूनियर

फिलिपींस में हुए राष्ट्रपति चुनाव 2022 में मार्कोस जूनियर ने जीत हासिल की है। ये फिलिपींस के दिवंगत तानाशाह फर्डिनेंड मार्कोस के बेटे हैं।

चारा बिजाई योजना

हरियाणा सरकार की इस योजना की शुरुवात राज्य के कृषि मंत्री, जय प्रकाश दलाल ने की ही। इस योजनाओं के तहत गोशालाओं को चारा देने वाले किसानों को राज्य सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता 10 हजार रुपये प्रति एकड़ तक की प्रदान की जाएगी। यह सब्सिजी सीधे किसानों के खाते में डाली जाएगी। 

लुई वुइटन की ब्रांड अम्बेसडर बनीं दीपिका

दीपिका पादुकोण फ्रांस के लग्जरी ब्रांड लुई वुइटन की ब्रांड अम्बेस्डर बनने वाली पहली भारतीय हैं। मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता प्रदान करने के लिए दीपिका को टाइम 100 इम्पैक्ट अवार्ड भी दिया जा चुका है। 

एक्सप्रेस कार लोन

HDFC बैंक ने 30 मिनट एक्सप्रेस कार लोन की पेशकश की है। यह बैंक के ग्राहकों व गैर ग्राहकों दोनों के लिए उपलब्ध सेवा है। 

सबसे लम्बा कांच का पुल

विएतनाम ने दुनिया के सबसे लम्बे कांच के पुल का निर्माण किया है। इसे विएतनाम का Bach Long Pedestrain Bridge कहा जाता है। यह एक विशाल जंगल के ऊपर 150 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस पुल की लम्बाई 632 मीटर है। इस पुल का फर्श टेम्पर्ड ग्लास से बना है। यह पुल एक बार में 450 लोगों का भार सह सकता है। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?