डेली करेंट अफेयर्स 9 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 9 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 9 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

प्रियंका मोहिते –

भारत की प्रियंका मोहिते 8000 मीटर से ऊंची विश्व की 5 पर्वत चोटियों पर पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इन्होंने विश्व की तीसरी सर्वोच पर्वत चोटी (8586 मीटर ऊंची) कंचनजंगा पर तिरंगा लहराया। ये महाराष्ट्र के सतारा की रहने वाली हैं। भारतीय राज्य सिक्किम में स्थित कंचनजंगा माउंट एवरेस्ट और के-2 के बाद विश्व का तीसरा सर्वोच्च पर्वत शिखर है। प्रियंका मोहिते को साल 2020 में तेनजिंग नोर्गे एडवेंचर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

परिसीमन आयोग –

जम्मू-कश्मीर के चुनावी नक्शे को फिर से तैयार किया जा रहा है। यह कार्य उच्चतम न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाले परिसीमन आयोग द्वारा किया जा रहा है। वहीं भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और राज्य चुनाव आयुक्त के. के. शर्मा इसके पदेन सदस्य थे। आयोग द्वारा जारी फाइनल रिपोर्ट के अनुसार जम्मू के लिए 43 सीटें और कश्मीर के लिए 47 सीटें आवंटित की गईं। इसमें 5 संसदीय क्षेत्र होंगे जिनमें प्रत्येक में 18 विधानसभा सीटें होंगी। इस तरह वर्तमान जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा सीटें होंगी।

चावल की सीधी बुआई

पंजाब सरकार ने अपने किसानों को चावल की सीधी बुवाई के विकल्प को चुनने के लिए प्रोत्साहन की घोषणा की है। उन किसानों को प्रति एकड़ 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है। पिछले साल राज्य में धान की बुवाई का 18 प्रतिशत सीधे बुवाई के अंतर्गत था, जब्कि सरकार ने 10 लाख हेक्टेयर को लक्ष्य निर्धारित किया था। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार धान की सीधी बुवाई 15 से 23 प्रतिशत तक पानी बचाने में मददगार साबित होती है। 

भारत में प्रजनन दर 2.0 

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार भारत में प्रजनन दर 2.2 प्रतिशत से घटक अब 2.0 प्रतिशत हो गई है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा दी गई। 

दिल्ली की स्टार्टअप नीति

केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली ने 2030 तक 15 हजार स्टार्ट अप का समर्थन करने, सुविधा, देने व प्रोत्साहित करने के लिए स्टार्टअप नीति पारित की है। यह नीति राजधानी को अंतर्राष्ट्रीय स्टार्टअप हब में बदलने के उद्देश्य से पारित की गई है। इसके लिए एक स्टार्टअप नीति निगरानी समिति का भी गठन किया गया है। दिल्ली सरकार के वित्त मंत्री इस समिति के अध्यक्ष होंगे।

Cynthia Rosenzweing – 

सिंथिया रोसेन्जवेइंग को World Food Prize Foundation द्वारा विश्व खाद्य पुरस्कार के लिए चुना गया है। ये नासा के गोडार्ड इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस स्टडीज की वरिष्ठ शोध वैज्ञानिक हैं। इस पुरस्कार को खाद्य और कृषि के नोबल पुरस्कार के रूप में जाना जाता है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?