डेली करेंट अफेयर्स 14 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 14 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 14 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

विश्व प्रवासी पक्षी दिवस –

हर साल अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी पक्षी दिवस 14 मई को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की शुरुवात साल 2006 में की गई थी। इसी की तर्ज पर राष्ट्रीय प्रवासी पक्षी दिवस 8 अक्टूबर को मनाया जाता है।

कैम्पवेल विल्सन एयर इंडिया के CEO व MD नामित

सिंगापुर एयरलाइंस की सहायक कंपनी स्कूट के सीईओ कैम्पवेल को टाटा संस ने अपनी विमानन कंपनी एयर इंडिया का मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की है। विल्स को इस क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। 

उत्कर्ष समारोह – 

गुजरात के भरूच में आयोजित उत्कर्ष समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। 

इंटरसोलर यूरोप 2022 कार्यक्रम

इंटरसोलर यूरोप 2022 कार्यक्रम का आयोजन जर्मनी के म्यूनिख में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन इंडो-जर्मन एनर्जी फोरम द्वारा किया गया। भारत के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा एवं रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री भागवंत खुबा इसमें भाग लेने के लिए म्यूनिख पहुँचे। 

टोमैटो फ्लू

भारत के दक्षिणी क्षेत्र में टोमैटो फ्लू का प्रकोप छाया हुआ है। इस नए वायरस का पता केरल के कई हिस्सों में चला है। सबसे ज्यादा बच्चे इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। केरल के कोल्लम शहर के करीब 80 बच्चों में टोमैटो फीवर की पुष्टि की गई है। 

टेम्पलटन पुरस्कार 2022

अमेरिकी सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी और प्रकृति के मूलभूत नियमों की व्याख्या करने वाले लेखक फ्रैंक विल्जेक को टेम्पलटन पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है। विज्ञान और अध्यात्म के संगम के लिए किये गए कार्य के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इन पुरस्कारों की स्थापना 1972 ई. में की गई थी। फ्रैंक यह पुरस्कार पाने वाले अब तक के छठे नोबल पुरस्कार विजेता हैं। डॉ. फ्रैंक विल्जेक को साल 2004 के भौतिकी के नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?