डेली करेंट अफेयर्स 15 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 15 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 15 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति एवं अबूधाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन हो गया है। इन्होंने 3 नवंबर 2004 से इन पदों पर कार्य किया था। इनका जन्म 1948 ई. में हुआ था। ये संयुक्त अरब अमीरात के दूसरे राष्ट्रपति एवं अबूधाबी अमीरात के 16वें शासक बने। इनके पिता शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान संयुक्त अरब अमीरात के पहले राष्ट्रपति बने और 2 नवंबर 2004 को अपनी मृत्यु तक इस पद पर रहे।

इटालियन कप – 2022

इंटर मिलान ने फुटबाल की यह प्रतियोगिता युवेंटर को हराकर अपने नाम की। 

Trade Nxt

भारतीय यूनियन बैंक ने Trade Nxt नाम से अपना ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरु किया है। 

भारतीय उद्योग परिसंघ के अध्यक्ष बने संजीव बजाज

संजीब बजाज बजाज फिनजर्व लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। इन्हें साल 2022-23 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस पद पर ये टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का स्थान लेंगे।

Forbes Highest Paid Athletes सूची

फोर्ब्स की सर्वाधिक कमाई वाले एथलीटों की सूची में लियोनेस मेसी 130 मिलियन अमेरिकी डॉलर की आय के साथ शीर्ष पर हैं। ये अर्जेंटीना के अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी है। इनके बाद बास्केट बॉल प्लेयर लेब्रोन जेम्स इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। रोनाल्डो पुर्तगाल के फुटबाल खिलाड़ी हैं। इस सूची में विराट कोहली अपनी जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

ISSF जूनियर वर्ल्ड कप –

इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन जूनियर विश्वकप का आयोजन जर्मनी के सुहल में किया गया था। इसमें भारत की ईशा सिंह और सौरभ चौधरी ने मिश्रित टीम पिस्टल में स्वर्ण पदक देश को दिलाया। इसी स्पर्धा में पलक और सरबजोत सिंह ने रजत पदक जीता।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?