डेली करेंट अफेयर्स 16 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 16 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 16 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

Madtsoiidae Snake

भारतीय वैज्ञानिकों ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में एक मैडसोइडे सांप के जीवाश्म को खोज निकाला है। यह मध्यम आकार के सांपों का एक विलुप्त समूह है।

राजीव कुमार बने अगले मुख्य चुनाव आयुक्त

चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 15 मई 2022 से भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त का पद ग्रहण कर लिया है। ये इस पद पर सुशील चंद्रा का स्थान लेंगे। ये 1984 बैच के IAS अधिकारी हैं। राष्ट्रपति द्वारा इन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। ये चुनाव आयोग में 1 सितंबर 2020 से चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले ये पब्लिक इंटरप्राइजेज सेलेक्शन बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं। 

डॉ. रमाकांत शुक्ल का निधन

संस्कृत और हिन्दी के भारतीय विद्वान एवं पद्मश्री से सम्मानित डॉ. रमाकांत शुक्ल का निधन हो गया है। इन्होंने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अपनी अंतिम सांसें लीं। इनका जन्म खुर्जा, बुलंदशहर में हुआ था। ये दिल्ली में देववाणी परिषद के संस्थापक एवं महासचिव थे। ये संस्कृत में एक त्रैमासिक पत्रिका ‘अरवासिनसंस्कृतम’ के संस्थापक अध्यक्ष एवं संपादक थे। साल 2009 में इन्हें संस्कृत श्रेणी में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। साहित्य व शिक्षा में इनके योगदान हेतु साल 2013 में इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इन्हें इनकी कविता ‘मामा जननी’ के लिए साल 2018 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

मणिपुर में गरीब स्टूडेंट्स के लिए कोचिंग –

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स के लिए भारतीय सेना कोचिंग सेंटर खोलने जा रही है। यहाँ पर इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश जैसी अखिल भारतीय परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए आवासीय कोचिंग की व्यवस्था करने का फैसला लिया गया है। इस कोचिंग सेंटर की स्थापना मणिपुर राज्य के विष्णुपुर जिले में की जाएगी।

मध्यप्रदेश स्टार्टअप कॉन्क्लेव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित स्टार्टअप कॉन्क्लेव में मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति की घोषणा की। इसके लिए प्रधानमंत्री ने एक पोर्टल का भी अनावरण किया। 

छत्तीसगढ़ ने की पुरानी पेंशन योजना बहाल

राजस्थान के बाद अब कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ राज्य ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली कर दी है। अब पहले की तरह राज्य सरकार के कर्मचारियों को पेशंन का लाभ प्रदान किया जाएगा। साथ ही सरकार ने मासिक विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास राशि को चौगुना कर दिया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?