डेली करेंट अफेयर्स 17 मई 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 17 मई 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 17 may 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

माणिक साहा बने त्रिपुरा के नए सीएम

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य माणिक साहा को 15 मई 2022 से त्रिपुरा का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। ये राज्य के 11वें मुख्यमंत्री बने। ये त्रिपुरा के एकमात्र राज्यसभा सांसद हैं। सीएम बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के बाद हुई विधायक दल की मीटिंग में इनके नाम की घोषणा की गई। बिप्लब देव ने अपनी दो दिवसीय दिल्ली यात्रा के दौरान भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल एस. एन. आर्य को सौंपा। त्रिपुरा में साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

अन्ना कबाले दुबा

केन्याई अन्ना कबाले दुनिया की बेस्ट नर्स बन गई हैं। ये मार्साबिट रेफरल अस्पताल में कार्यरत हैं। इन्हें एस्टर गार्जियन ग्लोबल नर्सिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इन्हें यह सम्मान दुबई में आयोजित एक समारोह में अमीरात के सीईओ शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम द्वारा प्रदान किया गया। इसके साथ इन्हें 2,50,000 डॉलर की धनराशि भी प्रदान की गई। 

गतिशक्ति संचार पोर्टल

यह संचार पोर्टल दूरसंचार विभाग द्वारा शुरु किया गया है। 

मरुस्थलीकरण पर COP15 शिखर सम्मेलन – 

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मरुस्थलीकरण पर COP15 शिखर सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। मरुस्थलीकरण पर शिखर सम्मेलन का यह 15वां संस्करण है।

पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की दुर्घटना में मौत

आस्ट्रेलिया के 46 वर्षीय पूर्व आलराउंडर क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की एक कार दुर्घटना में मौत हो गई है। इन्होंने साल 1998 से 2009 तक आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए 26 टेस्ट और 198 वनडे मैच खेले। ये साल 2003 की क्रिकेट विश्वकप विजेता आस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे। इनका जन्म इंग्लैंड में हुआ था। 

ई-अधिगम योजना

लगभग 3 लाख छात्रों को उनकी ऑनलाइन शिक्षा में सहायतार्थ हरियाणा की राज्य सरकार ने ई अधिगम योजना की शुरुवात की है। इसके तहत सरकारी स्कूलों के 11वीं के छात्रों को उनकी ऑनलाइन पढ़ाई हेतु टैबलेट बांटे जाएंगे। इस योजना की शुरुवात मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्ट द्वारा रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में की गई। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?