डेली करेंट अफेयर्स 4 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 4 अगस्त 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 4 August 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, PET, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

लोकटक झील

लोकटक झील भारत में स्थित मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है। यह भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में स्थित है। यह राज्य की कुल आर्द्रभूमि का 61 प्रतिशत कवर करती है। हाल ही में लोकटक विकास प्राधिकरण द्वारा इस पर स्थित सभी तैरते घरों व मछली पकड़ने के ढांचों कों हटाने का नोटिस जारी किया गया है। जिसके खिलाफ लोगों की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। 

5जी स्पेक्ट्रम

रिलायंस जियो ने देश में 5जी के स्पेक्ट्रम की नीलामी में सबसे बड़ी बोली लगाई है। इसने अगले 20 सालों के लिए 88,078 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। इसने यह बोली लगाकर नीलामी में बिकी स्पेक्ट्रम की आधी हिस्सेदारी को खरीदा है। कंपनी ने यह स्पेक्ट्रम 700 मेगाहर्ट्ज बैंड समेत विभिन्न बैंड में खरीदा है। 

पिंगली वेंकैया

भारती तिरंगे के डिजाइनर पिंगली वेंकैया की जन्मतिथि पर भारत सरकार द्वारा इन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संस्कृति मंत्रालय द्वारा दिल्ली में तिरंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पिंगली वेंकैया का परिवार भी उपस्थित रहा, जिन्हें केंद्रीय ग्रहमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इनकी स्मृति में एक विशेष स्मारक डाक टिकट भी जारी किया गया। पिंगली का जन्म 2 अगस्त 1876 को आंध्रप्रदेश के मछलीपट्टनम में हुआ था। इन्होंने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के कई मॉडल डिजाइन किये थे। इन्हें हिन्दीं, अंग्रेजी, उर्दू व जापानी के साथ कई भाषाओं का ज्ञान था। 

सुजॉल लाल थाओसेन

SSB के महानिदेशक सुजॉल थाओसेन ने नई दिल्ली में भारत तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला। ये 1988 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। संजय अरोड़ा द्वारा इन्हें यह कार्यभार सौंपा गया। इससे पहले संजय अरोड़ा दिल्ली पुलिस के आयुक्त का कार्यभार संभाल चुके हैं।

पिच ब्लैक

इस मेगा हवाई युद्धाभ्यास का आयोजन इसी माह आस्ट्रेलिया में किया जाएगा। इसमें भारत समेत विश्व के 17 देशों के 100 विमानों के साथ 2500 सैन्यकर्मी शामिल होंगे। आस्ट्रेलिया द्वारा भारत के इसमें शामिल होने की पुष्टि की गई है। पहली बार इसका आयोजन 15-16 जून 1981 को किया गया था। 

ONGC पैरा गेम्स 2022

चौथे ओएनजीसी पैरा गेम्स – 2022 का उद्घाटन केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस व आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा नई दिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में किया गया। इसका आयोजन 2 से 4 अगस्त 2022 के बीच किया जा रहा है। इन खेलों का पहला आयोजन 2017 में किया गया था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?