डेली करेंट अफेयर्स 5 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 5 अगस्त 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 5 August 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, PET, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

सुरेश एन. पटेल –

सुरेश एन. पटेल ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के तौर पर शपथ ग्रहण की है। इन्हें यह शपथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिलाई गई। इस दौरान प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति भवन को ओर से जारी एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। पूर्व केंद्रीय सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी का कार्यकाल 24 जून 2021 को ही समाप्त हो गया था। केंद्रीय सतर्कता आयोग का गठन फरवरी 1964 ई. में किया गया था।

वन्यजीव संरक्षण संशोधन विधेयक 2021

भारतीय संसद के निम्न सदन लोकसभा ने वन्यजीव (संरक्षण) संशोधन विधेयक 2021 को मंजूरी प्रदान कर दी है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम मूल रूप से 1972 में लाया गया था। यह वन क्षेत्र या केंद्र द्वारा निर्दिष्ट किसी विशेष क्षेत्र में स्थित पौधे की किसी प्रजाति के संरक्षण से संबंधित है। यह ऐसे पौधों की प्रजातियों को जानबूझकर तोड़ने, उखाड़ने, स्थानांतरित करने एकत्र करने व बेचने इत्यादि को प्रतिबंधित करता है। वर्तमान में देश में संरक्षित क्षेत्रों की संख्या 987 है। 

भारत के रामसर स्थल

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा दी गई सूचना के अनुसार 10 और स्थलों को रामसर सूची में शामिल किया गया है। इसके बाद अब भारत में रासमर स्थलों की संख्या 64 हो गई है। इस सूची को विश्व की आर्द्रभूमियों के एक अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क को विकसित करने के उद्देश्य से बनाया गया है। हाल ही में जोड़े गए 10 रामसर स्थलों की सूची – 

  1. मन्नार की खाड़ी समुद्री जीवमण्डल रिजर्व, तमिलनाडु
  2. कोंथनकुलम पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
  3. वेम्बन्नूर वेटलैंड कॉम्पलैक्स, तमिलनाडु
  4. वेलोड पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
  5. वेदान्धंगल पक्षी अभयारण्य, तमिलनाडु
  6. उदयमर्थनपुर पक्षी अभयारण्य. तमिलनाडु
  7. रंगनाथिट्टू पक्षी अभयारण्य, कर्नाटक
  8. सिरपुर आर्द्रभूमि – मध्यप्रदेश
  9. सतकोसिया गॉर्ज, ओडिशा
  10. नंदा झील, गोवा 

मध्यप्रदेश में 6 राष्ट्रीय राजमार्गों का उद्घाटन

केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश में 2300 करोड़ रुपयों की लागत से बने 6 राष्ट्रीय राजमार्गों का उद्घाटन किया। मंत्री जी द्वारा करीब 119 किलोमीटर लंबी सड़कों का उद्घाटन किया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?