डेली करेंट अफेयर्स 6 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 6 अगस्त 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 6 August 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, PET, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर जॉनी फेमचॉन का निधन –

आस्ट्रेलिया के विश्व बॉक्सिंग चैंपियन जॉनी फेमचॉन का 77 वर्ष की आयु मे निधन हो गया। बॉक्सिंग के करियर को इन्होंने अपने जीवन के 20 साल दिये। इनके पास बॉक्सिंग में 56 जीत का रिकार्ड है जिनमें 20 नॉकऑउट थे। ये 1969 में लंदन में बॉक्सिंग के विश्व चैंपियन बने। 1997 में इन्हें वर्ल्ड बॉक्सिंग हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। 

रंजीत रथ

भूवैज्ञानिक रंजीत रथ को सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड का चेयरमैन बनाया गया है। इस पद पर इनका कार्यकाल 2 अगस्त 2022 से शुरु हुआ। इस पद पर इन्होंने सुशील चंद्र मिश्रा का स्थान लिया है जो 30 जून को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। रंजीत रथ जनवरी 2032 में सेवानिवृत्त होंगे।  

नलिन नेगी होंगी भारत-पे के अगले CFO

फिनटेक प्लेटफार्म BharatPe ने नलिन नेगी को अपने अगले CFO के रूप में नामित किया है। वर्तमान में भारतपे के सीईओ सुहैल समीर हैं। 

श्वेता सिंह PM कार्यालय में निदेशक नियुक्त

2008 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी श्वेता सिंह को प्रधानमंत्री कार्यालय में निदेशक (डायरेक्टर) के पद पर नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की नियुक्त समिति ने इनके तीन साल के कार्यकाल को मंजूरी प्रदान की है। वहीं 2009 बैच के आईएफएस अधिकारी अनिकेत गोविंद को प्रधानमंत्री कार्यालय में उपसचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। 

खंडवा, मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के खंडवा में दुनिया का सबसे बड़ा तैरता सौर ऊर्जा संयंत्र बनने जा रहा है। इसे खंडवा में नर्मदा नदी पर स्थित ओंकारेश्वर बांध पर बनाया जाएगा। इसकी अनुमत लागत 3000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। इससे 2022-23 तक 600 मेगावाट बिजली पैदा की जाएगी। 

तानिया सचदेव

44वें शतरंज ओलंपियाड में भारत की शतरंज खिलाड़ी तानिया सचदेव ने भारतीय महिला टीम को जीत दिलाई है। इनके पास इंटरनेशनल मास्टर और महिला ग्रैंडमास्टर का FIDE का खिताब है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?