डेली करेंट अफेयर्स 7 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 7 अगस्त 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 7 August 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, PET, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

ताइवान पर अमेरिका-चीन संघर्ष

अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद से ही ताइवान को लेकर अमेरिका व चीन के बीच संघर्ष की स्थिति पैदा हो गई है। ताइवान चीन के दक्षिण-पूर्व में स्थित एक द्वीपीय स्वशासी क्षेत्र है। यह चीन की मुख्य भूमि से 100 मील की दूरी पर स्थित है। जिस पर चीन अपना अधिकार करना चाहता है। लेकिन ताइवान स्वयं को एक स्वतंत्र राष्ट्र मानता है जिसका अपना संविधान और चुने हुए नेताओं की सरकार है।

चिराग योजना

आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) छात्रों के लिए हरियाणा सरकार ने चिराग योजना की शरुवात की है। ये EWS छात्रों को प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त शिक्षा दिलाने से संबंधित है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘मुख्यमंत्री समान शिक्षा राहत, सहायता और अनुदान (चिराग) योजना की शुरुवात की। इस योजना का लाभ वे छात्र ले पायेंगे जिनके माता पिता की वार्षिक आय 1.8 लाख रुपये से कम है। ऐसे छात्र कक्षा 2 से 12 तक प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। 

संस्कृत भाषी ग्राम

उत्तराखंड सरकार ने राज्य के प्रत्येक जिले में एक संस्कृत भाषी गाँव विकसित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत राज्य के सभी 13 जिलों में एक-एक संस्कृत गाँव का विकास राज्य सरकार करेगी। इस तरह की पहल करने वाला उत्त्तराखंड देश का पहला राज्य है। चयनित गाँवों में संस्कृत शिक्षकों की नियुक्त की जाएगी जो स्थानीय लोगों को संस्कृत बोलना सिखाएंगे। संस्कृत हिन्दी के बाद उत्तराखंड की दूसरी आधिकारिक भाषा है। वर्तमान में कर्नाटक राज्य में एक संस्कृतभाषी गाँव है।

स्वीडन व फिनलैंड को नाटो में शामिल होने की मंजूरी

अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट ने स्वीडन व फिनलैंड को नाटो में शामिल होने की मंजूरी प्रदान कर दी है। इस संबंध में संसद में डेमोक्रेटिक व रिपब्लिकन दोनो के 95 सदस्यों ने वोट किये। 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?