डेली करेंट अफेयर्स 8 अगस्त 2022 | Daily Current Affairs in hindi

डेली करेंट अफेयर्स 8 अगस्त 2022 ( Daily Current Affairs in hindi 8 August 2022 ) – इस लेख में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसै – UPSC, State PCS, SSC, Banking, UPTET, NET, TGT, PGT, PET, पुलिस, लेखपाल में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रम को संकलित किया गया है।

जस्टिस यू. यू. ललित

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन.वी. रमना ने 4 अगस्त 2022 को न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित को अपने उत्तराधिकारी के रूप में घोषित किया है। CJI एन.वी. रमना का कार्यकाल 27 अगस्त 2022 को पूर्ण होने जा रहा है। इनके बाद यू.यू. ललित भारत के 49वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पदभार संभालेंगे। इस पद पर इनका कार्यकाल इनकी सेवानृवित्ति की तिथि 9 नवंबर 2022 तक का होगा। ये 13 अगस्त 2014 को उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किये गए थे। 

वोडाफोन आइडिया के नए चेयरमैन होंगे रविंदर टक्कर

वोडाफोन आईडिया (VI) ने कंपनी के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंदर टक्कर को अपने अगले अध्यक्ष के रूप में चुना है। इनके पास इस क्षेत्र में 30 सालों से अधिक का अनुभव है। इस पद पर ये 19 अगस्त 2022 को हिमांशु कपानिया का स्थान लेंगे। 

‘युद्ध अभ्यास’ –

अक्टूबर 2022 में उत्तराखंड के औली में भारत और अमेरिका के बीच ‘युद्ध अभ्यास’ नामक सैन्य अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। यह इस अभ्यास का 18वां संस्करण होगा। इसके पिछले संस्करण का आयोजन अक्टूबर 2021 मे अलास्का में किया गया था। अमेरिका द्वारा भारत को एक प्रमुख रक्षा भागीदार साल 2016 में नामित किया गया था। 

लेजर निर्देशित ATGM –

भारतीय सेना, और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने स्वदेशी रूप से विकसित लेजर गाइडेड एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इसे भारत के मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन से लांच किया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?