24 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

24 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 24 नवंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बनेंगी शिवांगी –

भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट होने का रिकार्ड शिवांगी के नाम होने वाला है। ये 2 दिसंबर 2019 को भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बनेंगी। ये फिक्स विंग डोर्नियर सर्विलांस विमान उड़ाएंगी। शिवांगी मूल रूप से बिहार के मुजफ्फराबाद की रहने वाली हैं औऱ वर्तमान में भरतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कार्यरत हैं। इनसे पूर्व भावना कांत भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट बनी थीं, जब्कि शिवांगी नौसेना की पायलट बनी हैं।

महिंदा राजपक्षे बने श्रीलंका के प्रधानमंत्री –

यह श्रीलंका के राजनीतिक इतिहास में पहली बार हुआ है जब एक भाई राष्ट्रपति और दूसरा प्रधानमंत्री बना है। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने 21 नवंबर 2019 को श्रीलंका के 23 वें प्रधानमंत्री के रुप में शपथ ली। इन्हें इनके छोटे भाई व श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबा राजपक्षे द्वारा शपथ दिलाई गई। हाल ही में श्रीलंका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में रानिल विक्रमसिंधे की यूनाइटेड नेशनल पार्टी ने साजिथ प्रेमदासा को राष्ट्रपित पद के उम्मीदवार के रुप में खड़ा किया था, परंतु उनकी हार हुई। सत्ताधारी पार्टी की हुई भारी हार के बाद प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे ने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?