23 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

23 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 23 नवंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

महाराष्ट्र में बनी गठबंधन सरकार देवेंद्र फडनवीस बने राज्य के मुख्यमंत्री –

इस साल 2019 में महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के बाद किसी भी पार्टी को बहुमत प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद गठबंधन भी न हो पाने के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। आज तारीख 23 नवंबर को देवेंद्र फडनवीस ने एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही राज्य में राष्ट्रपति शासन को हटा दिया गया। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने इन्हें शपथ दिलाई औऱ 30 नवंबर 2019 तक इन्हें बहुमत सिद्ध करने का समय दिया। इनके साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( एनसीपी ) के अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रुप में पद ग्रहण किया।

य़ूपी में धर्मांतरण रोकने हेतु बनेगा कठोर कानून –

उत्तर प्रदेश विधि आयोग ने राज्य में धर्मांतरण रोकने हेतु कानून बनाने की सिफारिश की है। सिफारिश में कहा गया है कि यदि कोई धर्म परिवर्तन के लिए शादी कर रहा है तो उसे सात साल तक की सजा हो सकती है। वहीं यदि कोई अपने पुराने धर्म मे बापस जाना चाहता है तो उसे अपराध नहीं ‘घर बापसी‘ माना जाएगा।

अरुंधति स्वर्ण योजना –

असम राज्य की राज्य सरकार ने राज्य की दुल्हनों को 10 ग्राम सोना देने की योजना बनाई। यह सोना उन सभी दुल्हनों को दिया जाएगा जिन्होंने कम से कम 10वीं की पढ़ाई पूरी की है। साथ ही उसके परिवार की वार्षिक आय 5 लाख से कम है और शादी को पंजीकृत कराया है। इनके अतिरिक्त इस योजना का लाभ उठाने के लिए अन्य नियम व शर्तें भी रखी गई हैं।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?