22 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

22 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 22 नवंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

केरल सरकार ने लिया सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला –

केरल सरकार ने  कल 21 नवंबर को सिर्फ एक बार प्रयोग में लाए जाने वाले प्लास्टिक मटेरियल पर राज्य में प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय 1 जनवरी 2020 से लागू होगा।

दिल्ली में वायु प्रदूषण से निजात पाने के लिए भारत व ब्रिटेन के वैज्ञानिकों के बीच करार –

दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने हेतु भारत ने ब्रिटेन के पर्यावरण वैज्ञानिक के साथ मिलकर एक समझौता किया है।

कर्नाटक की फैक्ट्रियों में नाइट शिफ्ट में भी काम कर सकेंगी महिलाएं –

कर्नाटक की राज्य सरकार नें 20 नवंबर को एक अधिसूचना जारी कर यह बात कही है। कारखाना अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत राज्य के सभी कारखानों में अब महिलाए नाइट शिफ्ट में भी शाम 7 से सुबह 6 बजे तक काम कर सकती हैं। इसके साथ ही यह हिदायत भी दी गई है कि नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं से लिखित रूप में सहमति लेना अनिवार्य है।

आंध्र प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने हेतु आईआईएम अहमदाबाद से किया समझौता –

आंध्र प्रदेश की राज्य सरकार ने राज्य में भ्रष्टाचार पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद के साथ समझौता किया है। इसके तहत संस्थान द्वारा प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर भ्रष्टाचार को चिन्हिंत करने हेतु अध्ययन किया जाएगा। संस्थान फरवरी 2020 तक अध्ययन पूरा करने के बाद रिपोर्ट सौंपेगा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?