29 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

29 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 29 दिसंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

चीन ने अपने सबसे भारी संचार उपग्रह को किया प्रक्षेपित –

हाल ही में चीन ने अपने सबसे भारी संचार उपग्रह शिजियान-20 को लॉन्ग मार्च-5 रॉकेट द्वारा सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया है। इस चीन के हैवान में अवस्थित वेनचांग प्रक्षेपण स्थल से प्रक्षेपित किया गया था। चीन द्वारा लांग मार्च – 5 को नवंबर 2016 में लांच किया गया था। यह करीब 25 टतक भार वहन करने में सक्षम है।

हेमंत सोरेन बने झारखंड के मुख्यमंत्री –

झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण की। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में ममता बनर्जी, राहुल गाँधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल भी शामिल हुए।

सेतुरमण पंचनाथन –

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक सेतुरमण पंचनाथन को हाल ही में अमेरिका की नेशनल साइंस फाउंडेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आंध्रप्रदेश –

हाल ही में आंध्रप्रदेश में दक्षिण भारत का सबसे पुराना शिलालेख खोजा गया।

हनुक्का फेस्टिवल –

इजराइल में मनाए जाेने वाले हनुक्का फेस्टिवल को रौशनी के त्योहार के नाम से भी जाना जाता है।

लियेंडर पेस ने की संन्यास की घोषणा –

टेनिस के दिग्गज भारतीय खिलाड़ी लिएंडर पेस ने हाल ही में संन्यास लेने की घोषणा की है। ये साल 2020 में टेनिस जगत से संन्यास ले लेंगे। अपने 30 साल के करियर में ये 18 बार ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर चुके हैं। इन्होंने अपने करियर में डेविस कप में कुल 44 मैच जीते।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?