30 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

30 दिसंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 30 दिसंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार – 2019

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अमिताभ बच्चन को साल 2019  के दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया। यह फिल्म जगत का सर्वोच्च सम्मान है। 25 सितंबर 2019 को इन्हें यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। इन्हें यह पुरस्कार 23 दिसंबर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान दिया जाना था। परंतु खराब स्वास्थ्य के चलते वे इस समारोह में नहीं पहुंच सके। सूचना एवं प्रासारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने घोषणा की कि अब इन्हें यह सम्मान 29 दिसंबर 2019 को राष्ट्रपति जी द्वारा एक विशेष समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा। इससे पहले अमिताभ बच्चन को साल 2015 में राष्ट्रपति द्वारा पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है।

भारतीय नौसैनिकों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंधित –

भारतीय नौसेना ने अपने जवानों के लिए फेसबुक, व्हाट्स्अप, इंस्टाग्राम और अन्य मैसेंजर समेत सभी सोशल साइट्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। यहां तक कि नौसेनो के प्रमुख स्थलों पर स्मार्ट फोन के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी है। दरअसल हाल ही में भारतीय नौसेना के सात जवानों को सोशल साइट्स के माध्यम से नौसेना की खूफिया जानकारी दुशमनों से साझा करते पकड़ा गया है।

आकाशदीप सम्मान-

ज्ञानरंजन और भालचंद्र नेमाडे को हाल ही में आकाशदीप सम्मान से नवाजा गया है। इस सम्मान की शुरुवात अमर उजाला द्वारा की गई थी। भालचंद्र नेमाडे मशहूर मराठी साहित्यकार हैं और ज्ञानरंजन हिंदी साहित्य के लेखक हैं।

गुल मकई –

साल 2014 की नोबल शांति विजेता मलाला यूसुफजई के जीवन पर आने वाली फिल्म का शीर्षक गुलमकई रखा गया है। मलाला अब तक की सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता हैं। यह फिल्म 31 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के निर्माता संजय सिंगला औऱ निर्देशक एच.ई. अमजद हैं। इस फिल्म में मलाला की भूमिका रीम शेख ने निभाई है।

आदित्य एल – 1

इसरो द्वारा भारत के पहले सोलर मिशन को आदित्य एल – 1 नाम दिया गया है।

साल 2026 तक भारत होगा विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था –

सेंटर फॉर इकोनॉमिक ऐंड बिजनेस रिसर्च द्वारा हाल ही में जारी अपने शोध के आधार पर यह बताया गया है कि भारत साल 2026 तक जर्मनी को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?