दैनिक समसामयिकी 1 जनवरी 2021 (Daily Current Affairs in Hindi) – दैनिक समसामयिकी 1 जनवरी 2021 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –
हाल ही में चर्चा में रहा ‘स्टोनिया’ क्या है ?
‘एस्टोनिया’ यूरोप महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित एक देश है। दरअसल भारत ने साल 2021 में देश से बाहर तीन मिशन स्थापित करने की योजना बनाई है। उसी क्रम में हाल ही में केंद्र सरकार ने विदेश मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। अन्य दो मिशन डोमिनिकन गणराज्य (उत्तरी अमेरिका) व पराग्वे (दक्षिण अमेरिका) में स्थापित किये जाएंगे।
केंद्र सरकार ने किस भारतीय मिसाइल के निर्यात को मंजूरी प्रदान की ?
भारत सरकार ने हाल ही में आकाश मिसाइल प्रणाली के निर्यात को मंजूरी दी है। केंद्र सरकार ने साल 2024 तक 5 बिलियन अमेरिकी डॉलर के रक्षा निर्यात को लक्ष्य बनाया है।
लुईस हैमिल्टन को मिला ब्रिटेन का नाइटहुड सम्मान –
सात बार के फार्मूला वन रेस विजेता लुईस हैमिल्टन को हाल ही में यूके न्यू ईयर ऑनर्स सूची में नाइटहुड से सम्मानित किया गया। हैमिल्टन ने साल 2008 में अपना पहला विश्व खिताब जीता था। इन्होंने अक्टूबर 2020 में माइक शूमाकर के 91 विजयों के रिकार्ड को तोड़ा। हेमिल्टन के नाम अब जीत के 51 रिकार्ड हैं।
नासा ने दो सूर्य अन्वेशष हेलियोफिजिक्स मिशनों की मंजूरी –
अमेरिका की अंतरिक्ष कपनी एरोनॉटिक एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने दो सूर्य अन्वेषण हेलियोफिजिक्स मिशनों को मंजूरी प्रदान की है। इसके तहत नासा के वैज्ञानिक सूर्य का अध्ययन करेंगे। इन मिशनों में नासा के नेतृत्व वाला इलेक्ट्रोजेट जीमन इमेजिंग एक्सप्लोरर मिशन और जापान के नेतृत्व वाला EUVST मिशन शामिल है।
1G एथेनॉल –
गुड़, गन्ना, चुकंदर, सोरगम और खाद्य तेल से 1G प्रकार के एथेनॉल का निर्माण किया जाता है। इसके निर्माण हेतु हाल ही में केंद्र सरकार ने एक योजना बनाई है। इसके अतिरिक्त 2G जैव ईंधन में गैर खाद्य तिलहन, कृषि अवशेष का प्रयोग किया जाता है। वहीं 3G जैव ईंधन में औद्योगिक अपशिष्ट नगरपालिका ठोस अपशिष्ट का उपयोग किया जाता है।