दैनिक समसामयिकी 2 जनवरी 2021 | Daily Current Affairs in Hindi

दैनिक समसामयिकी 2 जनवरी 2021 (Daily Current Affairs in Hindi) – दैनिक समसामयिकी 2 जनवरी 2021 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

6 राज्यों में लाइट हाउस प्रोजेक्ट का शिलान्यास –

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 राज्यों गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, त्रिपुरा, तमिलनाडु, व झारखंड में लाइटहाउस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं ग्लोबल हाउसिंग टेक्नॉलाजी चैलेंज के तहत बनाई जा रहीं हैं। इस शिलान्यास समारोह में इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया।

WHO ने दी Pfizer को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी –

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना के लिए आपात उपयोग हेतु Pfizer को मंजूरी प्रदान कर दी है। कोरोना महामारी के बाद से WHO द्वारा मान्याता प्राप्त यह पहली वैक्सीन है। सबसे पहले ब्रिटेन ने कोरोना वैक्सीन फाइजर को मंजूरी प्रदान की थी।

5वीं राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति का मसौदा जारी –

हाल ही में विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग ने 5वीं राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति का मसौदा जारी किया।

केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विकलांगता मुआवजा –

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने घोषणा की है कि नौकरी के दौरान अक्षम हुए केंद्र सरकार के कर्मचारियों को सरकार मुआवजा प्रदान करेगी। इसके तहत वे सभी कर्मचारी लाभ ले पायेंगे जो सेवा के दौरान अक्षम हुए।

आस्ट्रेलिया ने अपने राष्ट्रगान में एक शब्द का किया बदलाव –

आस्ट्रेलिया ने अपने राष्ट्रगान में ‘for we are young and free’ के स्थान पर ‘for we are one and free’ कर लिया है।

मुकेश अंबानी और रिलायंस पर सेबी ने लगाया जुर्माना –

साल 2007 में रिलायंस पेट्रो लिमिटेड के शेयर्स में हेरफेर के कार्यों हेतु सेबी ने 1 जनवरी 2021 को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसके अध्यक्ष मुकेश अंबानी पर जुर्माना लगाया है। रिलायंस इंडस्ट्री पर 25 करोड़ और मुकेश अंबानी पर 15 करोड़ रुपयों का जुर्माना लगाया।

एलपीजी रिफिल बुकिंग के लिए मिस्ड कॉल सेवा शुरु –

पोट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एलपीजी ग्राहकों के लिए गैस बुकिंग हेतु मिस्ड कॉल सेवा की शुरुवात की है। अब ग्राहक 8454955555 पर मिस्ड कॉल कर अपना सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

केंद्र सरकार ने दी कोरोना वैक्सीन के आयात व निर्यात को मंजूरी –

भारत सरकार ने बिना किसी मूल्य सीमा के कोविड-19 वैक्सीन के आयात निर्यात की अनुमति प्रदान की है।

भारत व पाकिस्तान ने किया एक दूसरे के कैदियों की सूची का आदान प्रदान –

नए वर्ष के मौके पर भारत व पाकिस्तान ने एक द्विपक्षीय समझौता किया। इसके तहत पाकिस्तान ने भारत के 270 मछुआरों व 49 नागरिकों सहित कुल 319 कैदियों की सूची भारतीय उच्चायोग को सौंपीं। वहीं भारत ने 77 मछुआरों व 263 नागरिकों सहित कुल 340 पाकिस्तानी कैदियों की सूची पाकिस्तान को दी।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?