त्रिपुरा सामान्य ज्ञान (Tripura General Knowledge)

त्रिपुरा सामान्य ज्ञान (Tripura General Knowledge) – त्रिपुरा भारत के पूर्वोत्तर सात राज्यों में से एक है, त्रिपुरा का शाब्दिक अर्थ है तीन शहर। इसकी राजधानी अगरतला है। यह भारत का तीसरा सबसे छोटा राज्य है। 1956 में यह केंद्रशासित प्रदेश बना और 1972 में इसे पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ। इसकी सीमा असम और मिजोरम से मिलती है। इनके अतिरिक्त इसकी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश से मिलती है। त्रिपुरा राज्य तीन तरफ से बांग्लादेश की सीमा से घिरा हुआ है। इसकी कुल सीमा का लगभग 84 % अंतर्राष्ट्रीय सीमा के रूप में है जोकि बांग्लादेश से लगी हुयी है। त्रिपुरा का पुराना नाम कीरत देश था।

त्रिपुरा : एक नजर में (Tripura at a Glance)

राज्यत्रिपुरा
राजधानीअगरतला
स्थापना दिवस21 जनवरी 1972
राज्यपालसत्यदेव नारायण आर्या
मुख्यमंत्रीमाणिक साहा
उच्च न्यायालयअगरतला
क्षेत्रफल10,486
जनसँख्या36,73,917
लोकसभा सीटें2
राज्यसभा सीटें1
विधानसभा सीटें60
कुल जिले08
राजकीय पुष्पनाग केसर
राजकीय पक्षीग्रीन इम्पीरियल कबूतर
राजकीय पशुफ़ायरे लंगूर
राजकीय वृक्षअगार
जन घनत्व350
लिंगानुपात960
प्रथम राज्यपालजॉन ऑस्टेन हुबेक
प्रथम राज्यपाल ( स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद )कैलाश नाथ काटजू
प्रथम मुख्यमंत्रीसचिन्द्र लाल सिंह
भाषाबांग्ला, काकबरक, हिंदी, अंग्रेजी, मणिपुरी, चकमा
लोकनृत्यगरिया, धमैल
नदियाँधलाई, खोवाई, जूरी, लोंगई,
जनजातियाँरियांग/त्रिपुरी,

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?