10 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

10 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 10 जनवरी 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

विश्व हिंदी दिवस (10 जनवरी) –

वैश्विक स्तर पर हिंदी भाषा की गरिमा को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। पहली बार यह दिवस 10 जनवरी 2006 को मनाया गया था। तभी से हर साल विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन 10 जनवरी 1975 को तात्कालिक प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी द्वारा नागपुर में किया गया था। जिसमें विश्व के तीस देशों के  122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। विश्व में हिंदी भाषी लोगों की संख्या करोड़ो में है। भारत, नेपाल, पाकिस्तान, बांग्लादेश इत्यादि देशों में बड़ी मात्रा में हिंदी भाषा का प्रयोग होता है। भारत के बाहर फिजी देश की आधिकारिक भाषा हिंदी है। ध्यातव्य है कि ‘हिंदी दिवस’ (राष्ट्रीय) 14 सितंबर को मनाया जाता है। क्योंकि 14 सिंतबर 1949 को ही संविधान सभा द्वारा हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर 1953 को मनाया गया था।

रिलायंस जियो ने भी शुरु की वाई-फाई कॉलिंग की सुविधा –

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के बाद अब रिलायंस जियो ने भी वाई-फाई से कॉल करने की सुविधा की शुरुवात की है। जियो की यह वाई फाई कॉलिंग सेवा VoWi-Fi के नाम से जानी जाएगी। इसके जरिए जियो के ग्राहक वॉइस कॉल के साध वीडियो कॉल की भी सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इसके लिए जियो के कस्टमर किसी भी नेटवर्क की सहायता से कॉल कर पायेंगे। जियो ने पहले यह सेवा चेन्नई औऱ दिल्ली एनसीआर में शुरु की थी। परंतु अब इसे संपूर्ण भारत में शुरु कर दिया गया है। यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त होगी और ग्राहक रोमिंग में भी इस सेवा का लाभ ले पायेंगे।

‘अम्मा वोडी’ योजना –

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन ने हाल ही में राज्य के लिए अम्मा वोडी योजना की शुरुवात की है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के गरीब बच्चों को शिक्षित करने हेतु उनकी माताओ को सहायता प्रदान करना है। इसके तहत राज्य की 43 लाख गरीब माताओं को 15 हजार रुपये की मौद्रिक राशि प्रदान की जाएगी।

मिलन झांसा नौसैनिक अभ्यास –

मिलन झांसा नौसेना अभ्यास का आयोजन मार्च 2020 में विशाखापट्टनम में किया जाएगा। इसका आयोजन प्रत्येक दो साल बाद किया जाता है। इस आयोजन के लिए कुल 41 देशों की नौसेनाओं को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 30 देशों ने इसमें भाग लेने की पुष्टि कर दी है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?