9 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

9 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 9 जनवरी 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

प्रवासी भारतीय दिवस (09 जनवरी) –

भारत में हर साल 09 जनवरी को भारत सरकार द्वारा भारतीय प्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भारत के विकास में भारतीय प्रवासियों के योगदान को पहचान दिलाना है। यह दिवस विदेश में रहकर देश का नाम रौशन करने वाले भारतीयों को समर्पित है। इसकी शुरुवात साल 2003 में हुई थी। इस दिवस को 09 जनवरी को मनाए जाने का कारण यह है कि महात्मा गाँधी जी 09 जनवरी 1915 को ही दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे।

फोर्ब्स ने विश्व के टॉप-20 व्यक्तियों की लिस्ट जारी की –

फोर्ब्स ने हाल ही में विश्व के 20 प्रतिभाशाली लोगों की एक लिस्ट जारी की है। इसमें भारत के कन्हैया कुमार और प्रशांत किशोर को जगह दी गई। इस लिस्ट में कन्हैया कुमार को 12 वां स्थान और प्रशांत किशोर को 16 वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूची में भारतीय मूल के अमेरिकी हसन मिन्हाज को शीर्ष स्थान दिया गया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?