10 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

10 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 10 अक्टूबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

रसायन का नोबल पुरस्कार– 2019

इस बार रसायन विज्ञान में नोबल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को लीथियम आयन बैटरी के विकास में अपनी भूमिका के लिए दिया गया। ये वैज्ञानिक अकीरा योशिनो, जॉन बी. गुडिनफ, औऱ एम. स्टेनले विटिंगम हैं। इनके कारण लीथियम बैटरी की क्षमता दोगुनी हो सकी। रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार अब तक कुल 5 महिलाओं को प्रदान किया जा चुका है।

जम्मू-कश्मीर से पर्यटकों के लिए हटा प्रतिबंध-

जम्मू-कश्मीर में पिछले दो माह से पर्यटकों के लिए लगे प्रतिबंध को हटा दिया गया है। 10 अक्टूबर से कश्मीर यात्रा को पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। यह घोषणा जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा 07 अक्टूबर को की गई सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद की गई। दो माह पुर्व केंद्र सरकार ने बड़े आतंकी हमले की आशंका के बाद यहां से अमरनाथ तीर्थ यात्रियों को तुरंत लौटने के लिए कहा था।

 

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?