टर्की या तुर्की सामान्य ज्ञान ( Turkey General Knowledge )

टर्की या तुर्की सामान्य ज्ञान ( Turkey General Knowledge ) – यह देश यूरेशिया ( यूरोप और एशिया ) में अवस्थित है। इसे यूरोप औऱ एशिया के बीच में पुल कहा जाता है। तुर्की को ही यूरोप का मरीज भी कहा जाता है। इसके यूरोपीय हिस्से को थ्रेस औऱ एशियाई हिस्से को अनातोलिया कहा जाता है। इसकी राजधानी अंकारा और सबसे बड़ा शहर इस्तानबुल है जिसे पहले कुस्तुनतुनिया के नाम से जाना जाता था। यहां की प्रमुख भाषा और राजभाषा तुर्की है। मुस्लिम बहुल आवादी होने के बाद भी यह देश धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य है। इस देश की भौगोलिक सीमाएं 8 देशों और 4 समुद्रों से मिलती हैं। इस देश का आदर्श वाक्य ‘गृह शांति, विश्व शांति’ है। एनाटोलिया का पठार यहीं पर अवस्थित है। टर्की के पूर्व में टॉरस व पाण्टस पर्वत श्रेणिया मिलकर अरमेनिया के पहाड़ी भाग का निर्माण करती हैं।

राजनीतिक परिवेश

यह एक लोकतांत्रिक गणराज्य होने के साथ ही एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। यहां पर संसद का गठन 23 अप्रैल 1800 को हुआ था। यहां पर युवा तुर्क आंदोलन की शुरुवात साल 1908 में अब्दुल हमीद द्वितीय के शासनकाल में हुई थी। यहां पर आजादी की लड़ाई 19 मई 1919 को शुरु हुई। इसके बाद 23 अक्टूबर 1923 को इसे गणराज्य घोषित कर दिया गया। कमाल पाशा को इसका पहला राष्ट्रपति बनाया गया। इसके बाद मुस्तफा कमाल पाशा ने 3 मार्च 1924 को तुर्की से खिलाफत को समाप्त कर दिया। 20 अप्रैल 1924 को तुर्की में नए संविधान की घोषणा हुई औऱ देश को धर्मनिरपेक्ष घोषित कर दिया गया।

प्रमुख तथ्य –

  • आधुनिक तुर्की का निर्माता और तुर्की का पिता मुस्तफा कमाल पाशा को कहा जाता है। इनका जन्म 19 मई 1881 को सेलेनिका में हुआ था।
  • कमाल पाशा ने एक सेनापति के रूप में गल्लीपोती युद्ध में शानदार सफलता पाई।
  • प्रथम विश्व युद्ध के बाद 10 अगस्त 1920 को तुर्की के साथ भीषण अपनानजनक संधि सेब्र की संधि हुई। परंतु मुस्तफा कमाल पाशा ने इसे मानने से इनकार कर दिया।
  • कमाल पाशा ने साल 1933 में तुर्की में पहली पंचवर्षीय योजना लागू की।
  • वर्ष 1023 में तुर्की और यूनान के बीच लोजान की संधि हुई।
  • कमाल पाशा ने 26 दिसंबर 1925 से ग्रेगोरियन कलैंडर की शुरुवात की।
  • 29 नवंबर 1925 को कमाल पाशा ने तुर्की में टोपी और बुर्के पर कानूनी प्रतिबंध लगाया।
  • कमाल पाशा की मृत्यु 1938 ई. में हो गई।

भौगोलिक परिवेश

क्षेत्रफल के अनुसार यह विश्व का 36 वां सबसे बड़ा देश है। टर्की की अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे देश-

  • पूर्व में ईरान व अजरबैजान
  • पश्चिम में यूनान ( ग्रीस ) औऱ आर्मेनिया
  • उत्तर में जॉर्जिया
  • उत्तर-पश्चिम में बुल्गारिया
  • दक्षिण में ईराक व सीरिया

सागरों से लगी सीमाएं

  • पश्चिम में एजियन और मारमरा सागर
  • उत्तर में काला सागर
  • दक्षिण में भूमध्य सागर

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?