11 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

11 अक्टूबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 11 अक्टूबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

अबी अहमद अली को मिला 2019 का नोबेल शांति पुरस्कार-

इस बार शांति का नोबेल पुरस्कार इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को मिला है। इन्हें इनके शत्रु देश इऱिट्रिया के साथ शांति स्थापित करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया। ये साल 2018 में इथोपिया के प्रधानमंत्री बने थे। इन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में बहुत बड़े पैमाने पर उदारीकरण की शुरुवात की। इन्होंने तमाम विपक्षियों को जेल से रिहा कराया औऱ असंतुष्टों को देश में लौटने की इजाजत दी।

ओल्गा तोकार्कजुक औऱ पीटर हैंडेक को मिला 2019 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार-

इस बार साहित्य का नोबेल पुरस्कार दो साहित्यकारों ऑस्ट्रिया के पीटर हैंडेक औऱ पोलिश (पोलैण्ड की) लेखिका ओल्गा तोकार्जुक को प्रदान किया जाएगा। ओल्गा तोकार्जुक को पहले मानबुकर से भी सम्मानित किया जा चुका है।

पद्मश्री विजेता कादरी गोपालनाथ का निधन-

सैक्सोफोन वादक कादरी गोपलनाथ का कर्नाटक के मंगलूर में हाल ही में निधन हो गया है। इन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार औऱ कर्नाटक कलश्री समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। इन्हें साल 2004 में तात्कालीन राष्ट्रपति अब्दुल कलाम द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?