11 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

11 जनवरी 2020 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 11 जनवरी 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) देश भर में लागू –

भारत सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर देश भर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लागू किये जाने की घोषणा कर दी है। इसी के साथ इसमें किए गए उपबंध अब देश भर में लागू हो गए हैं। अब भारत के पड़ोसी देश से आए वे लोग अवैध प्रवासी नहीं माने जाएंगे जिनका जिक्र इस अधिनियम में किया गया है। अब उन प्रवासियों को भी भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी। इसके अनुसार 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध व पारसी धर्म के अल्पसंख्यकों को नागरिकता प्रदान की जाएगी। नियमानुसार अब इन्हें भारत में पांच साल रहने के बाद नागरिकता प्रदान की जा रही है। पहले यह समय सीमा 11 वर्ष थी। यह कानून असम, त्रिपुरा, मिजोरम व मेघालय के आदिवासी क्षेत्रों में लीगू नहीं होगा।

ईरान ने गिराया यूक्रेन का विमान –

ईरान ने अपनी सीमा में आए यूक्रेन के विमान बोइंग को निशाना बना लिया। बाद में ईरान ने अपनी गलती मानकर कहा कि यह भूलवश हुआ। इसमें सवार 176 लोगों की मौत हो गई। इस विमान में सवार यीत्रियों में सर्वाधिक 82 लोग ईरान के, 63 लोग कनाडा के, 11 यूक्रेन के, 10 स्वीडन के, चार अफगानिस्तान के, और तीन-तीन जर्मनी और ब्रिटेन के थे।

ओमान के सुल्तान काबूस का निधन –

ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद अल सईद का हाल ही में 79 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया है। वे साल 1970 से देश में शासन कर रहे थे। इन्होंने साल 1970 में मात्र 29 वर्ष की अवस्था में अपने पिता का तखता पलट कर सत्ता हथिया ली थी। देश पर 50 वर्षों तक शासन करने वाले काबूस आजीवन अविवाहित रहे औऱ इनका कोई उत्तराधिकारी भी नहीं है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?