11 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

11 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 11 मई 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

आयरलैंड ने की जलवायु आपात की घोषणा –

इस जलवायु आपात की घोषणा आयरलैंड की संसद ने की है। इसके साथ ही जलवायु आपात की घोषणा करने वाला आयरलैंड विश्व का दूसरा देश बन गया है। इससे पहले ब्रिटेन ने जलवायु आपात की घोषणा कर इसके प्रति विश्व का ध्यान आकर्षित किया।

दिया मिर्जा बनी UN की विशेष दूत –

भारतीय फिल्म अभिनेत्री दिया मिर्जा पहले से ही संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के सद्भावना दूत के रूप में कार्य कर रही हैं। अब UN ने सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति हेतु इन्हे अपना विशेष दूत नियुक्त किया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इनके नाम की घोषणा की।

70 देशों ने नार्थ कोरिया से परमाणु हथियारों के परीक्षण को बंद करने का आग्रह किया –

उत्तर कोरिया द्वारा आये दिन किये जा रहे परमाणु हथियारों के परीक्षण से विश्व शांति को खतरा नजर आने लगा है। इसीलिए फ़्रांस ने इसके विरुद्ध एक आग्रह प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया जिस पर विश्व के 70 देशों ने हस्ताक्षर किये। परन्तु रूस व चीन ने हस्ताक्षर नहीं किये क्योंकि वे उसका समर्थन करते हैं।

भारतीय वायुसेना को मिला पहला अपाचे हेलीकॉप्टर –

अमेरिका की एरोस्पेस कंपनी बोईंग ने भारत को 22 अपाचे गार्जियन लड़ाकू विमानों में से पहला विमान सौंप दिया है। इसका सौदा मात्र डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। आधुनिक तकनीक से लैस यह विश्व की तमात सेनाओं में से अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर है। सन् 1975 में इस हेलीकॉप्टर ने पहली उड़ान भरी थी। इसके बाद सन् 1986 में इसे अमेरिकी सेना में शामिल किया गया था। इसका भार 5165 kg है। यह 365 km/hr की रफ़्तार से उड़ान भर सकता है। यह किसी भी मौसमी परिस्थिति में कार्य करने में सक्षम है।

जापान ने विश्व की सबसे तीव्र गति की बुलेट ट्रैन का किया ट्रायल –

जापान ने अपनी सबसे तेज गति की बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू कर दिया है। इसकी अधिकतम स्पीड 400 km/hr (249 मील/घंटा) होगी। इसका परीक्षण जापान के दो शहरों सिदाई व ओमोरी के बीच किया गया। जापान ने इस ट्रेन का नाम ALFA-X रखा है। इस ट्रेन के अगस्त 2022 तक चलने की उम्मीद है। जापान में पहली बार हाई स्पीड ट्रेन सन् 1964 में चली।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?