11 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

11 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 11 नवंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस –

11 नवंबर को भारत में प्रति वर्ष राष्टीय शिक्षा दिवस के रुप में मनाया जाता है। भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में यह दिवस इस तिथि को मनाया जाता है। अबुल कलाम का जन्म 11 नवंबर 1888 को हुआ था।

दीपक चाहर टी-20 में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय पुरुष क्रिकेटर बने –

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज दीपक चाहर ने टी-20 मैच में बांग्लादेश के विरुद्ध 3.2 ओवर में 6 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। इनसे पहले भारतीय महिला क्रिकेटर एकता विष्ट ने टी-20 क्रिकेट में हैट्रिक बनाकर इतिहास रचा था।

मकड़ी की नई प्रजाति का नाम सचिन तेंदुलकर के नाम पर –

गुजरात इकोलोजिकल एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के शोधकर्ता ध्रुब ने देश में मकड़ियों की दो नई प्रजातियों की खोज की है। भारत में खोजी गई मकड़ी की दो नई प्रजातियों में से एक का नाम भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम पर मोरेंगो सचिन तेंदुलकर रखा गया। यह प्रजाति गुजरात, केरल औऱ तमिलनाडु में पायी जाती है। वहीं दूसरी खोजी कई प्रजाति का नाम इंडोमारेंगो चवारापटेरा रखा गया।

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन –

भारतीय निर्वाचन आयोग के 10 वें मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन हो गया है। वे इस पद पर 12 दिसंबर 1990 से 11 दिसंबर 1996 तक रहे। उन्हें साल 1996 में रैमन मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?