12 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

12 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 12 नवंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

ईरान में तेल भंडार की खोज –

ईरान में तेल के भंडारण क्षेत्र की खोज हुई है। 53 अरब बैरल कच्चे तेल का भंडारण ईरान के दक्षिणी भाग में मिला है। इसकी घोषणा ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी द्वारा की गई। इसके बाद ईरान के तेल भंडारण क्षेत्र में 30 प्रतिशत की वृद्धि हो जाएगी। अमेरिका के तमाम प्रतिबंधों के बाद ईरान को विश्व के अन्य देशों में अपना तेल बेचने में दिक्कत होगी ईरान के पास विश्व का चौथा सबसे बड़ा तेल भंडारण और प्राकृतिक गैस का दूसरा सबसे बड़ा भंडारण है।

महाराष्ट्र में लगा राष्ट्रपति शासन –

इस बार महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कोई भी राजनीतिक पार्टी अपना बहुमत सिद्ध नहीं कर सकी। इसके बाद राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राष्ट्रपति से राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की थी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी के बाद महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?