दैनिक समसामयिकी 11 सितंबर 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 11 सितंबर 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 11 सितम्बर 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

परेश रावल बने NSD के अध्यक्ष –

भारतीय फिल्म अभिनेता परेश रावल को नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का प्रमुख नियुक्त किया गया है। साल 2017 से यह पद खाली था। अब इस पर परेश रावल की नियुक्ति चार साल के लिए की गई है।

केंद्र सरकार ने बिहार को दिया 971 करोड़ का लाभ –

केंद्र सरकार ने बिहार चुनाव से पहले राज्य के लिए 971 करोड़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है। यह नेशनल हाईवे-80 पर120 किलोमीटर लम्बी परियोजना है।

आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक -2020

भारत इस बार आर्थिक स्वतंत्रता सूचकांक में 105वें स्थान पर है। पिछले साल यह 79वें स्थान पर था। इस सूची में हांगकांग शीर्ष स्थान पर है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?