दैनिक समसामयिकी 13 फरवरी 2020 (Daily Current Affairs)

दैनिक समसामयिकी 13 फरवरी 2020 (Daily Current Affairs) – दैनिक समसामयिकी 13 फरवरी 2020 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा डेली करंट अफेयर्स –

कोविड – 19

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया के तमाम देशों में फैले कोरोना वायरस को वैश्विक आपात घोषित करते हुए इस वायरस को नया नाम ‘कोविड-19’ दिया है।

सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पास करने वाला पहला केंद्रशासित प्रदेश बना पदुच्चेरी –

हाल ही में पदुच्चेरी ने नागरिकता संशोधन विधेयक के विरुद्ध प्रस्ताव पास किया है। ऐसा करने वाला पदुच्चेरी भारत का पहला केंद्रशासित प्रदेश बन गया है।

सरोजिनी नायडू का जन्मदिवस (13 फरवरी) –

भारत कोकिला के उपनाम से प्रसिद्ध सरोजिनी नायडू के जन्म दिवस को हर साल राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये भारत के किसी राज्य (उत्तर प्रदेश) की पहली महिला राज्यपाल थीं। ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष थीं। इनका जन्म 13 फरवरी 1879 को और मृत्यु 2 मार्च 1949 को हुई थी। अप्रैल 1919 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड से आहत होकर इन्होंने कविता लिखना बंद कर दीं।

विश्व रेडियो दिवस –

हर साल विश्व भर में 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। साल 2020 के इस दिवस के लिए इसकी थीम ‘रेडियो और विविधता’ रखी गई है। साल 2012 में विश्व रेडियो दिवस को पहली बार मनाया गया था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?