13 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

13 मई 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 13 मई 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

प्रसिद्ध बिरहा गायक हीरालाल यादव का निधन –

भारत के प्रसिद्ध गायक हीरालाल यादव का निधन 12 मई को 93 वर्ष की अवस्था में वाराणसी में हो गया। इनका जन्म 1936 में चेतगंज स्थित सरायगोवर्धन में हुआ था। इन्हे 16 मार्च 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

मुंबई इंडियंस ने जीता IPL 2019 –

12 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जबरदस्त फ़ाइनल मुकाबला हुआ। इसमें मुंबई इंडियंस ने मात्र एक रन से चेन्नई सुपर किंग्स को हराया। इस तरह मुंबई इंडियंस ने चौथी बार यह ख़िताब अपने नाम किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करके २० ओवर में 149 रन बनाये। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स 148 रन ही बना पायी।

पाकिस्तान ने IMF के साथ समझौता राशि पर किये हस्ताक्षर –

पाकिस्तान के आर्थिक संकट से जूझने के बाद 12 मई को IMF से एक समझौता किया। इसके अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा पाकिस्तान को 3 साल में 6 अरब डॉलर की सहायता दी जाएगी। पाकिस्तान सन् 1950 में IMF का सदस्य बना था।

त्रिशूर पूरम उत्सव –

यह दक्षिण भारत का एक महत्वपूर्ण उत्सव है जो केरल में मनाया जाता है। केरल में 13 मई को त्रिशूर पूरम उत्सव की शुरुवात हो गयी है। इस उत्सव की शुरुवात एक 54 वर्षीय हाथी द्वारा की गयी। यह उत्सव लगातार 36 घंटे तक मनाया जाता है। इसमें 30 हाथियों को सजाया जाता है। इसे देखने देश विदेश से बहुत से पर्यटक आते हैं।

इंफोसिस फाउंडेशन का पंजीकरण रद्द –

आज 13 मई को गृह मंत्रालय ने इंफोसिस फाउंडेशन का पंजीकरण रद्द कर दिया है। गृह मंत्रालय के अनुसार संगठन ने पिछले कुछ वर्षों से विदेश से प्राप्त धन के आय और व्यय का व्योरा नहीं दिया है। इससे पूर्व गृह मंत्रालय द्वारा सन् 2018 में इंफोसिस को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।

इंफोसिस फाउंडेशन –

इंफोसिस फाउंडेशन एक गैर लाभकारी संगठन है। इसकी स्थापना सन् 1996 में इंफोसिस द्वारा समाज के वंचित लोगों के उद्धार के लिए की थी। यह संगठन ग्रामीण इलाकों में प्राथमिक शिक्षा और पुस्तकालयी सुविधा को बढ़ावा देने हेतु कार्य करता है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?