14 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

14 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 14 नवंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

बाल दिवस-

प्रति वर्ष भारत में 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चों के प्रति उनके अपार स्नेह को ध्यान में रखते हुए यह दिवस मनाया जाता है। नेहरू जी का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था।

राफेल पर पुनर्विचार याचिका खारिज –

राफेल विमान मामले पर सुप्रीम कोर्ट के 14 दिसंबर 2018 के फैसले के संबंध में डाली गई पुनर्विचार याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

ई- गन्ना एप

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में ई – गन्ना एप लॉंच की है। इसका उद्देश्य सरकार व किसानों के बीच पारदर्शिता स्थापित करना है। इसके माध्यम से अब किसान गन्ने से संबंधित हर जानकारी सीधे मोबाइल फोन पर प्राप्त कर पायेंगे।

ब्रिक्स युवा नवोन्मेषक पुरस्कार –

भारत के छात्र रवि प्रकाश ने 25000 डॉलर का ब्रिक्स युवा नवोन्मेषक पुरस्कार जीता है। रवि प्रकाश भारत में मूलतः बिहार के रहने वाले हैं।

भारतीय गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन –

भारत के आधुनिक गणितज्ञ नारायण सिंह का निधन बिहार की राजधानी पटना के एक अस्पताल में हो गया। इन्होंने ही महान वैज्ञानिक आइंस्टीन के सापेक्षता सिद्धांत को चुनौती दी थी। पटना साइंस कॉलेज में पढ़ने के दौरान कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जॉन कैली ने इनकी प्रतिभा को पहचाना औऱ अमेरिका आने को कहा। इसके बाद साल 1965 में ये अमेरिका चले गए।

मुहम्मद रफीक –

हाल ही में मुहम्मद रफीक को मेघालय उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

फाइबर ऑप्टिकल नेटवर्क परियोजना –

केरल की राज्य सरकार ने हाल ही में 1548 करोड़ की फाइबर ऑप्टिकल परियोजना को मंजूरी प्रदान कर दी है।

गणतंत्र दिवस 2020 के मुख्य अतिथि –

साल 2020 में मनाए जाने वाले भारत के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रुप में इस बार ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोस्लनारो को चुना गया है।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?