15 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs)

15 नवंबर 2019 दैनिक समसामयिकी (Daily Current Affairs) – 15 नवंबर 2019 से सम्बन्धित राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय राजनैतिक, आर्थिक, खेल आदि से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाक्रम, प्रसिद्ध व्यक्तियों के निधन से जुड़े समाचार तथा दैनिक समसामयिकी टेस्ट –

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यों हेतु एक करोड़ 35 लाख डॉलर का सहयोग देगा भारत –

भारत ने अगले साल 2020 में होने वाले संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यों हेतु 1 करोड़ 35 लाख डॉलर की सहायता देने की घोषणा की है। भारत इसमें से 50 लाख डॉलर की सहायता फलीस्तीन शरणार्थियों हेतु संयुक्त राष्ट्र राहत तथा निर्माण एजेंसी को देगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के विकास कामों हेतु हुए सम्मेलन में 16 देशों ने 51 करोड़ 60 लाख डॉलर की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

केंद्र सरकार को दिल्ली में एयर प्यूरिफाइंग टावर लगाने के निर्देश –

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को दिल्ली में एक एयर प्यूरिफायर टावर लगाने का खाका तैयार करने का निर्देश दिया है।

Trace Bribery Risk Matrix – 2019

विश्व के देशों में रिश्वतखोरी की संभावनाओं को व्यक्त करने वाली इस रिपोर्ट में कुल 200 देशों को शामिल किया गया है। भारत को इसमें 78 वां स्थान प्राप्त हुआ है। भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश को इस सूची में 178 वां स्थान प्राप्त हुआ है जो कि दक्षिण एशिया में सबसे निचने पायदान पर है। दक्षिण एशिया में भूटान 52 वें स्थान के साथ इस सूची में सबसे निचले पायदान पर है। इस सूची में न्यूजीलैंड को पहला स्थान प्राप्त हुआ है अर्थात वहां रिश्वतखोरी की पृथा सबसे कम है।

71 वां गणतंत्र दिवस 2020 पर मुख्य अतिथि –

अगले साल 2020 में मनाए जाने वाले भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर ब्राजील के 38 वें राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो मुख्य अतिथि होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने ब्राजील में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान उन्हें इसके लिए निमंत्रण दिया था जो उन्होंने स्वीकार कर लिया। भारत में हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर किसी देश के प्रमुख को बतौर मुख्य अतिथि बुलाए जाने की पृथा है। किसे मुख्य अतिथि बनाया जाएगा इसका चयन विदेश मंत्रालय द्वारा विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए किया जाता है। निमंत्रण भेजने से पहले राष्ट्रपति से अनुमति औऱ प्रधानमंत्री से मंजूरी ली जाती है। ध्यातव्य हे कि ब्राजील ने अक्टूबर 2019 में भारतीयों के लिए वीजा की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है।

पिछले साल 2019 में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा को मुख्य अतिथि बनाया गया था।

Leave a Comment

चैट खोलें
1
मदद चाहिए ?
Scan the code
हम आपकी किस प्रकार सहायता कर सकते हैं ?